herzindagi
things to keep at home made of clay

Astro Beliefs: घर में मिट्टी से बनी इन चीजों को रखना माना जाता है बहुत शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ मिट्टी से बनी कुछ चीजों को रखना बहुत शुभ माना जाता है। मिट्टी से बनी इन चीजों को रखने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और आर्थिक लाभ भी मिलता है।  
Editorial
Updated:- 2023-06-18, 04:00 IST

Ghar Mein Rakhe Mitti Ki Ye Cheezen: ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी से जुड़े कई उपाय बताये गए हैं जो बेहद लाभकारी माने जाते हैं।

इसी कड़ी में मिट्टी से बनी कुछ चीजों को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों का घर में होना आर्थिक स्थिति बेहतर बनाता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जिन्हें घर में रखना धन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। 

ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी का महत्व 

  • ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी को शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है। यह ग्रह सौंदर्य और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है। 
  • मान्यता है शुक्र ग्रह मजबूत होने पर आर्थिक स्थिति पैदा करने वाले चंद्र और शनि दोष भी दूर हो जाते हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मिट्टी से बनी चीजों को घर में जरूर रखना चाहिए। इससे ग्रह शांत रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Astro Beliefs: रात को सोने से पहले किये गए ये काम बदल सकते हैं भाग्य

मिट्टी की मूर्ति 

  • घर के मंदिर में कई तरह के धातुओं की मूर्तियां रखी जा सकती हैं, लेकिन मिट्टी की प्रतिमा होना आवश्यक है।
  • माना जाता है कि घर में मिट्टी से बनी भगवान (भगवान को भोग क्यों लगाते हैं) की प्रतिमा रखने से आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने लगता है। 

keep these sand things in home

मिट्टी का दीपक 

  • घर में मिट्टी का दीपक न सिर्फ जलाना चाहिए बल्कि एक मिट्टी का दीपक अलग से तिजोरी में रखना भी चाहिए।
  • मिट्टी का दीपक में अक्षत या सिक्के भरकर तिजोरी में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं और धन में वृद्धि होती है।  

मिट्टी का घड़ा 

  • घर में मिट्टी का घड़ा रखने से सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवाह बना रहता है और नकारात्मकता दूर होती है। 
  • घर की ईशान कोण (ईशान कोण में रखें ये चीजें) दिशा में पानी से भरकर मिट्टी का घड़ा रखने से शांति, समृद्धि और संपन्नता आती है। 

keep these sand things at home

मिट्टी का गमला 

  • घर में पौधे हमेशा मिट्टी के गमले में ही लगाने चाहिए। तभी उनकी शुद्धता और पवित्रता बरकरार रहती है।
  • मिट्टी के गमले में लगे पौधों में हमेशा भगवान का वास बना रहता है और घर की बरकत भी होती है।

यह भी पढ़ें: Astro Beliefs: घर में फिटकरी के पानी से करें ये छोटे-छोटे काम, होगा लाभ

मिट्टी का कलश 

  • घर में अगर मिट्टी का कलश लाल कपड़े में लपेट कर पूजा स्थान पर रखा जाए तो यह शुभ माना जाता है। 
  • मिट्टी के कलश को चावलों या नारियल से भरकर रखा जाए तो धन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। 

मिट्टी का खिलौना 

  • घर में मिट्टी के खिलौने रखना शुभता और आवक को बढ़ावा देने के रूप में जाना जाता है। 
  • घर के ड्राइंग रूम में मिट्टी के खिलौने रखने से सम्मान बढ़ता है और धन की आवक में बढ़ोतरी होती है। 

 

मिट्टी से बनी इन चीजों को आप भी घर में रख सकती हैं और आर्थिक तंगी से निजात पा सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।