Things Should donate on vaishakh month

Vaishakh Month 2024: वैशाख माह में किन चीजों का दान करना चाहिए?

वैशाख माह भगवान विष्णु को समर्पित है। इस माह में इनकी विधिवत पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-26, 16:13 IST

(things should donate on vaishakh month) हिंदू पंचांग के अनुसार यह दूसरा माह है। इसका आरंभ 21 अप्रैल से हो चुका है और इसका समापन 21 मई को होगा।  यह माह न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है,  बल्कि  नए साल की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।  यह महीने का सबसे पवित्र दिन माना जाता है। बता दें, इसी माह में  भगवान परशुराम का जन्म हुआ था और भगवान विष्णु ने वेदों का उपदेश भी दिया था। इस माह में दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी माह में हनुमान जी का जन्म हुआ था। वैशाख माह  ज्ञान, धर्म और नव वर्ष का प्रारंभ  का प्रतीक है। वहीं इस माह में दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस माह में किन चीजों का दान कर सकते हैं। 

वैशाख माह में करें अन्न दान 

वैशाख माह में अन्न जैसे कि गेहूं, चावल, दाल, आटा, घी, शक्कर आदि का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में जितना दान किया जाए, उतने ही अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है।

वैशाख माह में करें फल दान 

how should i eat fruits

वैशाख माह में फलों का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। जैसे आम, केला, खरबूजा, तरबूज, मौसमी फल आदि। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

वैशाख माह में करें बर्तन दान 

वैशाख माह में जरूरतमंदों को बर्तन का दान करने से लाभ हो सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और धन-धान्य की भी प्राप्ति होती है। 

वैशाख माह में करें जूते-चप्पल का दान

वैशाख माह में जूते-चप्पल का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति जूते-चप्पल का दान करता है। उसके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहती है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं भी दूर हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - May Vrat & Tyohar List 2024: मई में आने वाले छोटे-बड़े तीज-त्‍योहारों की तिथि और शुभ-मुहूर्त जानें

वैशाख माह में करें पुस्तक का दान 

वैशाख माह में किताबों का दान दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इसका दान करना है। उससे सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Vaishakh Month 2024: वैशाख माह में सिद्धि प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

वैशाख माह में करें वस्त्र दान 

donate clothes

वैशाख माह में जरूरतमंदों को नए या पुराने वस्त्र का दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख-समृद्धि का भी आगमन हो सकता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;