Sawan Upay 2024: सावन शुरू होने से पहले जरूर करें ये काम, कभी नहीं आएगी दरिद्रता

Sawan Remedies 2024: सावन का महीना अब जल्द ही आरंभ होने वाला है। यह माह भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान उनकी पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

these things should be done before Sawan  for Prosperity

सावन मास, जिसे श्रावण भी कहा जाता है, हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है। यह वर्षा ऋतु का महीना है, जब धरती हरी-भरी हो जाती है और चारों ओर प्रकृति का मनमोहक रूप देखने को मिलता है। सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस महीने में उनकी पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। सावन मास के प्रत्येक सोमवार को सावन सोमवार कहा जाता है। इन दिनों भगवान शिव की पूजा करना और व्रत रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। सावन मास की पहली पूर्णिमा को भगवान शिव को जल से स्नान कराने का विशेष महत्व है। बता दें, इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से आरंभ हो रहा है। अब ऐसे में सावन शुरू होने से पहले कुछ ऐसे काम जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन माह शुरू होने से पहले करें घर की सफाई

kitchen cleaning mistakes

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की पूजा और आध्यात्मिकता का समय होता है। इस महीने में घर की सफाई करना न केवल आपके घर को स्वच्छ और शुद्ध बनाता है, बल्कि यह आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है। सबसे पहले, घर से सभी अनावश्यक सामान हटा दें। टूटे-फूटे सामान, पुराने कपड़े, और बेकार की चीजों को कूड़ेदान में डाल दें या दान कर दें।

सावन माह शुरू होने से पहले मंदिर को करें साफ

सावन मास भगवान शिव का प्रिय मास माना जाता है। इस महीने में पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने से पहले मंदिर को साफ करना महत्वपूर्ण माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan 2024 Date: सोमवार से शुरू होगा सावन माह, जानें शुभ मुहूर्त, योग और महत्व

सावन माह शुरू होने से पहले हटाएं खंडित मूर्ति

सावन आरंभ होने से पहले भगवान की खंडित मूर्ति हटाएं। इसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। साथ ही घर में शुभता और सकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता है। इसलिए खंडित मूर्ति जरूर हटाएं।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Special: क्या आप जानते हैं शिव जी का लिंग के रूप में पूजन क्यों किया जाता है?

सावन माह शुरू होने से पहले हटाएं प्याज और लहसुन

onion garlic

सावन माह शुरू होने से पहले रसोई घर से प्याज और लहसुन हटा दें। इससे तामसिक आहार माना जाता है। वहीं सावन का महीना पवित्रता और शुभता का प्रतीक है। इसलिए इस माह में तामसिक चीजें खाने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं और भगवान शिव भी नाराज हो सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP