Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:30 PM IST
image

कामाख्या देवी को क्यों चढ़ाया जाता है लाल गुड़हल, सिंदूर और नारियल? जानें धार्मिक कारण

मां कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा अलग तरह से की जाती है। साथ ही, पूजा में कई सारी ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें चढ़ाने का महत्व अलग होता है। आर्टिकल में बताते हैं माता को क्या चढ़ाया जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-06-24, 18:58 IST

असम के गुवाहटी में मौजूद कामाख्या देवी मंदिर जिसे 51 शक्तिपीठों में गिना जाता है। इस मंदिर में इन दिनों अंबुवाची मेला चल रहा है। इस मेले के दौरान 3 दिन के लिए माता की पूजा मंदिर में नहीं की जाती है। लेकिन इन दिनों को उत्सव की तरह मनाया जाता है। कई सारे लोग मंदिर में दर्शन के लिए भी इन दिनों का इंतजार करते हैं। अगर आप भी इस मंदिर में दर्शन के लिए कभी भी जाएं, तो माता को चढ़ाने के लिए कुछ खास चीजें हैं, जिन्हें आपको जरूर चढ़ाना चाहिए। आर्टिकल में बताते हैं किन चीजों को आप माता को चढ़ाएं।

कामाख्या देवी मंदिर में चढ़ाएं लाल गुड़हल का फूल

आप लाल गुड़हल के फूल को इस मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फूल का रंग गहरे लाल रंग का होता है। इसलिए इसे मासिक धर्म में निकलने वाले रक्त से जोड़ा जाता है। साथ ही, यह भी कहा जाता है कि माता को लाल रंग सबसे ज्यादा प्रिय है, इसलिए इस फूल को चढ़ाया जाता है। साथ ही, इसे प्रसाद के रूप में आपको दिया भी जाता है।

Hibicus flower

कामाख्या देवी मंदिर में चढ़ाया जाता है सिंदूर

हिंदू धर्म में सिंदूर विवाहित महिलाओं के लिए सौभाग्य, समृद्धि का प्रतिक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कामाख्या देवी स्वंय में आदि शक्ति का रूप है। ऐसे में कई सारी महिलाएं यहां पर सिंदूर चढ़ाती हैं, ताकि अपने पति की लंबी आयु की कामना कर सके। इसलिए सिंदूर को चढ़ाने के बाद महिलाएं इसे अपनी मांग से लगाते हैं।

sindoor

इसे भी पढ़ें: क्या मंदिर की तरह घर में भी मूर्ति स्थापना करनी चाहिए? पंडित जी से जानें

कामाख्या देवी मंदिर में चढ़ाया जाता है नारियल

नारियल जिसे श्रीफल भी कहते हैं। इसे त्रिदेव का प्रतिक भी माना जाता है। हमारे शास्त्रों के अनुसार, जब भी हमारी कोई कामना पूरी हो जाती है, तो हम भगवान को एक भेट अर्पित करते हैं। पहले इसके लिए पशु की बली दी जाती थी। लेकिन अब नारियल से माता को भेट दी जाती है। इसे चढ़ाने से लोग अपने काम को पूर्ण समझते हैं। इसलिए इसे मंदिर में चढ़ाया जाता है।

coconut

इसे भी पढ़ें: कब और कैसे बदला जाता है जगन्नाथ मंदिर का झंडा? जानें कौन करता है ये जोखिम भरा काम

ऐसे ही आप कामाख्या देवी मंदिर में अलग-अल सामग्री को माता को चढ़ा सकते हैं। हर किसी का महत्व अलग होगा। आप भी अपने द्वारा चढ़ाई गई चीजों के महत्व को जरूर जानें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- herzindagi, Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;