पितृपक्ष, जिसे हिंदी में पितृ पक्ष भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार एक विशेष अवधि होती है जो आमतौर पर श्राद्ध पक्ष के दौरान आती है। यह अवधि 15 दिनों की होती है और हिंदू कैलेंडर के भाद्रपद महीने की पूर्णिमा के दिन से शुरू होती है और आश्वयज महीने की अमावस्या तक चलती है।
इस दौरान, परिवार के लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके लिए आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा और श्राद्ध कर्म करते हैं। इसे विशेष रूप से अपने पितरों को श्रद्धांजलि देने का समय माना जाता है। इस दौरान दान और धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं ताकि पूर्वजों की आत्मा को शांति मिले और परिवार में समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। यह मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्मा को विशेष प्रकार की पूजा और दान से संतोष और शांति मिलती है, जो परिवार के लिए शुभ और लाभकारी होती है। अब ऐसे में इस दिन अगर आपको कौए नहीं मिलते हैं, तो किन्हें खिलाने से लाभ सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
गौ माता को पितृपक्ष में रोटी खिलाने से व्यक्ति को ग्रह दोष के साथ-साथ पितृदोष से भी छुटकारा मिल जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति गौ माता को खाना खिलाते हैं, उन्हें मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
पितृपक्ष के दौरान चीटियों को भोजन कराना सौभाग्यशाली माना जाता है। चीटियों को आटा खिलाएं। इससे पितरों के आत्मा को शांति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024 Kab Hai 2024: कब है पितृपक्ष, जानें श्राद्ध की तिथियां और महत्व
पितृपक्ष में कुत्ते को भोजन कराना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिन कुत्ते को भोजन कराने से व्यक्ति को शांति मिलती है और जातक के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। बता दें, कुत्ते को यमराज और भैरव बाबा का वाहन माना जाता है। उन्हें पितृपक्ष में भोजन कराने से सभी दोषों से छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में जरूर खरीदें ये चीजें, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।