(Phulera dooj 2024 lord shiva and maa parvati flower) हिंदू पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज का व्रत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ-साथ भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने का भी महत्व है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति फुलेरा दूज के दिन विधिवत पूजा-पाठ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में फुलेरा दूज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कनेर का फूल भगवान शिव (शिव जी मंत्र) और मां पार्वती को बेहद प्रिय है। इसलिए फुलेरा दूज के दिन इन्हें ये फूल अवश्य अर्पित करें। इससे सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है।
भोलेनाथ और मां पार्वती को चमेली का फूल जरूर चढ़ाएं। इससे वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है और जिन लोगों को बार-बार दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। वह जरूर चमेली का फूल अर्पित करें।
फुलेरा दूज के दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती को धतूरे का फूल अर्पित करें। इससे संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी कोई मनोकामना भी पूरी हो सकती है।
भगवान भोलेनाथ (भोलेनाथ पूजा) और मां पार्वती को फुलेरा दूज के दिन अलसी का फूल जरूर चढ़ाएं। इससे रोग दोष से छुटकारा मिल सकता है और आर्थिक उन्नति भी होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज के दिन श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये 7 फूल, मिलेगा सुयोग्य जीवनसाथी
फुलेरा दूज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती को शमी का फूल जरूर चढ़ाएं। इससे मन स्थिर रहता है और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Phulera Dooj 2024: इस साल कब है फुलेरा दूज? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
फुलेरा दूज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती को सफेद फूल जरूर चढ़ाएं। इससे जीवन में चल रही परेशानियां कम हो सकती है और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। इसलिए इन फूलों को जरूर अर्पित करें।
फुलेरा दूज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को ये फूल जरूर अर्पित करें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।