Phulera Dooj Shubh Muhurat 2024: इस साल कब है फुलेरा दूज? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Phulera Dooj Shubh Muhurat 2024: हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्री राधा रानी और श्री कृष्ण की विशेष पूजा का विधना है। 

phulera dooj  ka shubh muhurat

Kab Hai Phulera Dooj 2024: हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन श्री राधा रानी और श्री कृष्ण की विशेष पूजा का विधना है। फुलेरा दूज के दिन बांके बिहारी मंदिर समेत समस्त ब्रज मंडल में इस दिन फूलों वाली होली खेली जाती है। ज्योतिष गणना में भी इस दिन को बहुत मंगलकारी माना गया है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कब है इस साल फुलेर दूज, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और इससे जुड़ा महत्व।

कब है फुलेरा दूज 2024? (Phulera Dooj 2024 Kab Hai?)

phulera dooj  shubh muhurat

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का शुभारंभ 11 मार्च, दिन सोमवार को सुबह 10 बजकर 44 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 12 मार्च, दिन मंगलवार को सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, फुलेरा दूज 12 मार्च को मनाई जाएगी।

फुलेरा दूज 2024 शुभ मुहूर्त (Phulera Dooj 2024 Shubh Muhurat)

फुलेरा दूज के दिन श्री राधा रानी और श्री कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक रहेगा। वहीं, इस दिन गोधूलि मुहूर्त शाम को 6 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। यह समय पूजा के लिए सबसे श्रेष्ठ है।

यह भी पढ़ें:Phalgun Month 2024: सुख-समृद्धि के लिए फाल्गुन माह में करें इन चीजों का दान

फुलेरा दूज 2024 महत्व (Phulera Dooj 2024 Mahatva)

phulera dooj  date

फुलेरा दूज का पर्व बड़े ही धूमधाम से ब्रज क्षेत्र में मनाया जाता है। विशेष रूप से इस दिन से मथुरा में होली का शुभारंभ हो जाता है। फुलेरा दूज के दिन श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध में मधुरता आती है और रिश्तों में आपसी तालमेल बना रहता है। फुलेरा दूज के दिन श्री राधा कृष्ण को गेंदे समेत 7 प्रकार के फूल और 7 प्रकार के व्यंजन अर्पित करने चाहिए।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर इस साल कब मनाई जाएगी फुलेरा दूज, क्या है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP