Phalgun Maah Ka Daan: फाल्गुन का महीना 25 फरवरी, दिन रविवार से शुरू होने वाला है। वहीं, इसका समापन 25 मार्च, दिन सोमवार को होगा। शास्त्रों में फाल्गुन माह से जुड़े कुछ नियम बताये गए हैं जिनका पालन करना चाहिए। साथ ही, इस माह में कुछ चीजों का विशेष रूप से दान किये जाने का भी विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि फाल्गुन माह में कौन सी चीजों का दान करना चाहिए, क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ।
फाल्गुन माह में करें गुलाल का दान
फाल्गुन के महीने में गुलाल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। यह माह रंगों का माना जाता है। ऐसे में अगर इस माह में गुलाल, रंग, अबीर आदि का दान किया जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और पारिवारिक प्रेम भी बढ़ता है।
फाल्गुन माह में करें मोरपंख का दान
मोरपंख श्री कृष्ण का प्रिय है और यह माह भी श्री कृष्ण को समर्पित है। ऐसे में इस माह में मोरपंख का दान करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। घर को लगी बुरी नजर भी उतरने लग जाती है।
फाल्गुन माह में करें बेलपत्र का दान
फाल्गुन माह में बेलपत्र का दान करना भी शुभ माना गया है। असल में बेलपत्र भगवान शिव को प्रिय है और फाल्गुन माह में ही महशिवरात्रि आती है। ऐसे में इस माह में बेलपत्र का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
फाल्गुन माह में करें बंसी का दान
फाल्गुन माह में बंसी का भी दान करना चाहिए। ऐसा काहा जाता है कि बंसी का दान करने से ग्रह दोष दूर होते हैं और घर में शांति स्थापित होती है। इसके अलावा, कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी मजबूत बनती है और शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर फाल्गुन माह में कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों