Phalgun Ke Vrat Festivals 2024: हिन्दू माह का सनातन परंपरा में बहुत विशेष स्थान मौजूद है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन 12वां महीना होता है। इस माह का धार्मिक, ज्योतिष और वैज्ञानिक रूप से बहुत महत्व माना जाता है। इस अमाह में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार भी खास होते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि फाल्गुन माह में कौन-कौन से व्रत एवं त्यौहार कब-कब पड़ने वाले हैं।
फाल्गुन का महीना 25 फरवरी, दिन रविवार से शुरू होगा। वहीं, इस माह का समापन 25 मार्च, दिन सोमवार को होगा। ज्योतिष गणना के आधार पर ऐसा कहा जाता है कि फाल्गुन माह में ही चंद्रमा का उद्गम हुआ था। इसी कारण से इस अमाह में चंद्रमा की उपासना करना बहुत ही शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat Tithi 2024 List: साल 2024 में कब-कब है एकादशी, यहां जानें पूरी लिस्ट
इसके अलावा, ऐसा भी कहा जाता है कि इस माह में चंद्रमा से जुड़े उपाय करने से न सिर्फ कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत बनती है बल्कि चंद्रमा के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक, आत्मिक, शारीरिक, आर्थिक, भौतिक, सांसारिक आदि सभी प्रकार से सुखों की प्राप्ति भी होती है।
28 फरवरी, दिन बुधवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
1 मार्च, दिन शुक्रवार: यशोदा जयंती
3 मार्च, दिन रविवार: शबरी जयंती, भानु सप्तमी
4 मार्च, दिन सोमवार: जानकी जयंती
6 मार्च, दिन बुधवार: विजया एकादशी
8 मार्च, दिन शुक्रवार: महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू
10 मार्च, दिन रविवार: फाल्गुन अमावस्या
यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat 2024: इस साल किन तिथियों में हो सकती है शादी और कौन से मुहूर्त हैं शुभ? पंडित जी से जानें
12 मार्च, दिन मंगलवार: फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
13 मार्च, दिन बुधवार: विनायक चतुर्थी
14 मार्च, दिन गुरुवार: मीन संक्रांति
20 मार्च, दिन बुधवार: आमलकी एकादशी
22 मार्च, दिन शुक्रवार: प्रदोष व्रत
24 मार्च, दिन रविवार: होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
25 मार्च, दिन सोमवार: होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना, कब तक चलेगा फाल्गुन माह और कौन-कौन से व्रत-त्यौहार इस माह में पड़ने वाले हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।