Shri Krishna Puja: हिन्दू वर्ष में 12वां महीना है फाल्गुन। इस साल फाल्गुन माह की शुरुआत 25 फरवरी, दिन रविवार से हो रही है। वहीं, इस माह का समापन 25 मार्च, दिन सोमवार को होगा। फाल्गुन माह का धार्मिक महत्व बहुत माना जाता है। जहां एक ओर इस माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष स्थान है, वहीं इस अमाह में श्री कृष्ण के तीन रूपों की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये अजन्ते हैं कि श्री कृष्ण के कौन से तीन रूपों की पूजा फाल्गुन माह में करनी चाहिए और क्या हैं इसके लाभ।
फाल्गुन के महीने में श्री कृष्ण के बाल स्वरूप यानी कि लड्डू गोपाल की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है। इस माह में लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर हमेशा सुख-समृद्धि और सकारात्मकता से भरा रहता है। घर में पारिवारिक शांति बनी रहती है और नकारात्मकता भी नष्ट हो जाती है।
फाल्गुन माह में श्री कृष्ण के युवा स्वरूप की पूजा भी अवश्य करनी चाहए। युवा स्वरूप की पूजा करने से वैवाहिक जीवन मधुर बनता है। वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इसके अलावा, प्रेम संबंध में बंधे लोगों को उनके मनवांछित साथी की प्राप्ति होती है। प्रेम संबंध में सफलता मिलती है।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat Tithi 2024 List: साल 2024 में कब-कब है एकादशी, यहां जानें पूरी लिस्ट
फाल्गुन माह में श्री कृष्ण के गुरु रूप की पूजा का विधान भी है। श्री कृष्ण को गुरु मानकर उनकी पूजा करने से ज्ञान, बुद्धि, विवेक, आदि की प्राप्ति होती है। व्यक्ति में सामाजिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ता बढ़ती है। श्री कृष्ण के गुरु रूप की पूजा से अज्ञान का अंधकार दूर होने लगता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर श्री कृष्ण के कौन से तीन स्वरूपों की पूजा फाल्गुन माह में करनी चाहिए और क्या हैं उसके लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।