margashirsha purnima 2024 what bhog should be offered to maa lakshmi

Margashirsha Purnima 2024 Bhog: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं इन 3 चीजों का भोग, धन-समृद्धि में हो सकती है वृद्धि

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। अब ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-12-10, 15:32 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आपको बता दें, मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर को पड़ रहा है। इस दिन भाग्योदय के लिए कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यापार में तरक्की और रुके हुए धन की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान और दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अब ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाने से लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

माता लक्ष्मी को लगाएं श्रीफल का भोग

shreefal

श्रीफल को जिसे नारियल भी कहा जाता है, माता लक्ष्मी को अर्पित करने का विशेष महत्व है। इसे देवी-देवताओं को समर्पित करने के लिए शुभ मानाजता है। श्रीफल को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। माता लक्ष्मी धन की देवी हैं, इसलिए उन्हें श्रीफल अर्पित करने से घर में धन का आगमन होता है और समृद्धि बढ़ती है। श्रीफल को माता लक्ष्मी का प्रिय फल माना जाता है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। श्रीफल को लाल धागे से बांधकर अर्पित करने से और अधिक शुभ माना जाता है। इसलिए मार्गशीर्ष पूर्णमा के दिन माता लक्ष्मी को श्रीफल का भोग लगाएं।

माता लक्ष्मी को चढ़ाएं पान का भोग

पान को समृद्धि, वैभव और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। माता लक्ष्मी धन की देवी हैं, इसलिए उन्हें पान अर्पित करने से घर में धन का आगमन होता है और समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिष शास्त्र में पान के पत्ते को शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, समृद्धि, वैभव और का कारक ग्रह है। इसलिए माता लक्ष्मी को पान के पत्ते का भोग जरूर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Purnima 2024: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

माता लक्ष्मी को लगाएं बताशे का भोग

batasha

माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाने से उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। बता दें, बताशे का संबंध शुक्र ग्रह से है और माता लक्ष्मी की पूजा भी शुक्रवार के दिन करना सौभाग्यशाली माना जाता है। इसलिए अगर आप माता लक्ष्मी को बताशे का भोग लगा रहे हैं, तो इससे धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Purnima Mantra 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, करियर में सफलता के साथ बन सकते हैं धन के योग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;