मार्गशीर्ष पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार यह पूर्णिमा नवंबर या दिसंबर महीने में आती है यह पूर्णिमा बहुत आध्यात्मिक महत्व रखती है। साल 2024 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर, रविवार को मनाई जाएगी। मार्गशीर्ष पूर्णिमा हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यधिक शुभ तिथि मानी जाती है। इस दिन को धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से विशेष माना जाता है।
मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा का दिन देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विशेष माना जाता है और इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा भाव से पूजन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही नहीं इस दिन किया गया मंत्रों का जाप, दान-पुण्य और श्रद्धा से पूजन आपके जीवन में समृद्धि ला सकता है।
इस दिन किए गए विशेष उपायों में से कुछ मंत्रों का जाप महत्वपूर्ण है और मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से आपके जीवन और करियर में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं और साथ ही, घर में सदैव माता लक्ष्मी का वास रहता है। और मंत्र जप का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है, जिससे करियर में सफलता और धन लाभ के योग बनते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन मंत्रों के बारे में जिनका जाप आपको मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन जरूर करना चाहिए।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यधिक विशेष माना जाता है। श्रीकृष्ण ने इस माह को अपने प्रिय महीनों में से एक बताते हुए इसे 'मासानां मार्गशीर्षोऽयम्' नाम दिया है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं से युक्त होता है, जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि उनकी आराधना से जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा धार्मिक कार्यों के साथ-साथ करियर और धन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी उपयुक्त समय माना जाता है।
इस पूर्णिमा तिथि के दिन दान, व्रत और स्नान का विशेष महत्व होता है। गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करके भगवान की आराधना करना शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन ध्यान और जप से मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा न केवल धर्म और भक्ति के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी प्रतीक है।
इसे जरूर पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024 Daan: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए?
करियर में सफलता और धन लाभ के लिए पढ़ें ये मंत्र
यदि आप करियर में सफलता और धन लाभ चाहते हैं, साथ ही आप घर के कलह कलेशों से भी बचने का रास्ता खोज रहे हों हों तो आपको मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन एक विशेष मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः'। का जाप जरूर करना चाहिए।
यह शक्तिशाली मंत्र माता महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का एक सरल उपाय माना जाता है। इसका नियमित जाप आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने में सहायक हो सकता है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपके सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन आप शांत मन से इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके लिए आप सुबह के समय पूजा के स्थान पर दीपक प्रज्वलित करके माता लक्ष्मी की मूर्ति के सामने बैठें और पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मंत्र का उच्चारण करें। इससे न केवल धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी, बल्कि करियर में तरक्की के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। इस उपाय को नियमित रूप से करने पर आपके जीवन में स्थायी खुशहाली और शांति बनी रहेगी।
इसे जरूर पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व
धन लाभ के लिए ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः मंत्र का जाप करें
यह माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए एक अत्यंत प्रभावशाली और शुभ मंत्र है जो देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए जपा जाता है। यदि आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन इस मंत्र का जाप करते हैं तो यह मंत्र व्यक्ति के जीवन में धन, समृद्धि और सुख-शांति लाने में मदद करता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के साथ इस मंत्र का नियमित रूप से जाप आर्थिक कठिनाइयों को दूर करता है और धन प्राप्ति के मार्ग खोलता है। यह मंत्र व्यापार और करियर में सफलता पाने में भी सहायक है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन इस मंत्र का जाप करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों को दूर करके सकारात्मकता लाने में मदद मिलती है।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र जा जाप करें
इस मंत्र को घर में समृद्धि और लक्ष्मी को आकर्षित करने वाला मंत्र माना गया है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करने से जीवन में वैभव और खुशहाली बनी रहती है। यह मंत्र विशेष रूप से इस दिन करना प्रभावी माना जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने की सलाह दी जाती है। यह माना जाता है कि इस साधना से घर में सुख-शांति का वास होता है और आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
इस मंत्र का जाप करते समय मन को शांत और एकाग्र बनाए रखने की सलाह दी जाती है। घर के साफ़ और शुद्ध स्थान पर दीपक जलाकर मंत्र का उच्चारण करें। जो लोग इस मंत्र का श्रद्धा और भक्ति के साथ जाप करते हैं, उनके जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है और धन-वैभव के द्वार खुलते हैं। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन इस दिव्य मंत्र का जाप अवश्य करने की सलाह दी जाती है।
अच्छी नौकरी के लिए ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: मंत्र
यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है और अच्छी नौकरी नहीं मिल रही है तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन 'ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:' मंत्र का जाप कम से 11 बार करें। इस मंत्र के जाप से आपके जीवन में अच्छी नौकरी के जल्द ही योग बन सकते हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। यदि आप नौकरी में प्रमोशन की चाह में हैं तब भी ये मंत्र आपके लिए फलदायी हो सकता है।
यदि आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन यहां बताए मंत्रों का जाप करती हैं और सच्चे मन से विधि-विधान से माता लक्ष्मी और विष्णुजी की पूजा करती हैं तो आपके सभी मनोरथ पूर्ण हो सकते हैं।
सभी राशि वालों के लिए समय मिले-जुले संकेत दे रहा है। आप भी इस अनुमान से इस सप्ताह की योजनाएं बना सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों