Margashirsha Purnima 2024: कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

ऐसा माना जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की आराधना करने से धन के भंडार माता भक्त के लिए खोल देती हैं और धन-वैभव-ऐश्वर्य की व्यक्ति को प्राप्ति होती है।
image

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं। इन्हीं में से एक है मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की आराधना करने से धन के भंडार माता भक्त के लिए खोल देती हैं और धन-वैभव-ऐश्वर्य की व्यक्ति को प्राप्ति होती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर इस साल कब पड़ रही है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, क्या है इस दिन पूजा एवं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 कब है? (Margashirsha Purnima 2024 Kab Hai?)

Margashirsha Purnima 2024 Kab Hai

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 14 दिसंबर, दिन शनिवार को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 15 दिसंबर, दिन रविवार को रात 2 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल मार्गशीर्षपूर्णिमा 15 दिसंबर को मनाई जाएगी।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त (Margashirsha Purnima 2024 Shubh Muhurat)

margashirsha purnima 2024 ka muhurat

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगा। ब्रह्म मुहूर्त में पूर्णिमा का स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, दान का मुहूर्त सुबह 7 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर सुबह 8 बजे तक रहेगा।

वहीं, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का शुभ समय सुबह 7 बजकर 52 मिनट से सुबह 9 बजकर 21 मिनट तक का है। चंद्रोदय का समय शाम 5 बजकर 14 मिनट है। ऐसे में चंद्रमा की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजे से रात 7 बजकर 45 मिनट तक है।

यह भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार करें झाड़ू के ये उपाय, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 महत्व (Margashirsha Purnima 2024 Mahatva)

margashirsha purnima 2024 ka muhurat

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से जहां एक ओर सुख-समृद्धि और संपन्नता का वरदान मिलता है तो वहीं, माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी आराधना करने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है, पारिवारिक शांति बनी रहती है और ग्रह भी शुभता देते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि इस साल कब पड़ रही है माघ पूर्णिमा, क्या है पूजा से लेकर स्नान-दान का मुहूर्त और इसका महत्व।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP