significance of offering bhog to maa lakshmi on banana leaves

मां लक्ष्मी को केले के पत्ते पर भोग लगाने का क्या है महत्व

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा में भोग भी विधिवत रूप से लगाने की मान्यता है। मां लक्ष्मी को भोग किस पात्र में लगाना उत्तम फलदायी माना जाता है। इसके बारे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-28, 15:21 IST

हिंदू धर्म में भोग लगाना एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इसे प्रसाद चढ़ाना भी कहा जाता है। यह भक्ति का एक रूप है जिसमें भक्त भगवान को भोजन अर्पित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान को प्रसाद चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भक्त भोग के माध्यम से भगवान के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। वे मानते हैं कि जो कुछ भी उनके पास है, वह भगवान की कृपा से ही है।

भोग लगाने से भक्तों को पवित्रता का बोध होता है। भगवान के लिए बनाया गया भोजन पवित्र होता है। इतना ही नहीं, भोग लगाने के साथ-साथ देवी-देवताओं को किस पात्र में लगाना उत्तम फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में माता लक्ष्मी को केले के पत्ते में भोग लगाने का महत्व क्या है।

इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

केले के पत्ते का धार्मिक महत्व क्या है?

Untitled-design-2024-05-09T171311.744

केले के पत्ते को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है और इसका उपयोग विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। इसे पूजा में अत्यधिक महत्व दिया जाता है। केले के पत्ते को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे देवताओं को अर्पित किया जाने वाला भोजन परोसने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। केले का पेड़ प्रकृति से जुड़ा हुआ माना जाता है। यह फल और छाया दोनों प्रदान करता है। इसलिए, केले के पत्ते को प्रकृति की पूजा से भी जोड़ा जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी

हिंदू धर्म में, विष्णु जी को केले का पेड़ बहुत प्रिय माना जाता है। इसलिए, विष्णु जी से जुड़े सभी अनुष्ठानों में केले के पत्ते का उपयोग किया जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, केले के पत्ते वास्तु दोष को दूर करने में भी सहायक होते हैं। इन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

इसे जरूर पढ़ें - हिंदू धर्म में बताए गए हैं मां लक्ष्मी के ये प्रतीक चिह्न

मां लक्ष्मी को केले के पत्ते में भोग लगाने की मान्यता क्या है?

Mata-Lakshmi

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। केले का पेड़ भी समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए, केले के पत्ते में भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इतना ही नहीं, केले के पत्ते का संबंध भगवान विष्णु से भी है और मां लक्ष्मी उनकी अर्धांगिनी हैं। इसलिए मां लक्ष्मी को केले के पत्ते पर भोग लगाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। इसलिए केले के पत्ते पर भोग जरूर लगाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;