सनातन धर्म में खरमास को अशुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान सूर्यदेव की गति धीमी हो जाती है। जिसके कारण इस दौरान कोई भी शुभ और धार्मिक अनुष्ठान करने की मनाही होती है। इस दौरान भगवान विष्णु और सूर्यदेव की उपासना करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां भी दूर हो सकती है। आपको बता दें, खरमास में सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और विष्णु जी की पूजा करने से व्यक्ति खरमास के अशुभ प्रभावों से बच सकता है। अब ऐसे में खरमास के दौरान विष्णु जी को कौन सी चीजें चढ़ाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान विष्णु को चढ़ाएं काले तिल
खरमास में भगवान विष्णु को काले तिल जरूर चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि काले तिल चढ़ाने विष्णु जी को चढ़ाने से व्यक्ति को पितृदोष से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती है। हिंदू धर्म में काले तिल को मोक्ष प्राप्ति करने का एक उपाय भी है। जिसे अगर विधिवत रूप से श्रीहरि को चढ़ाया जाए, तो व्यक्ति को मोक्ष की भी प्राप्ति हो सकती है।
भगवान विष्णु को चढ़ाएं चावल का आटा
चावल को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे भगवान को अर्पित करके भक्त अपनी पूजा को और अधिक पवित्र बनाते हैं। चावल को समृद्धि और शुभता का कारक भी माना जाता है। चावल का आटा चढ़ाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2024 start and end date: कब से शुरू हो रहा है खरमास, जानें मंत्र और पूजा का महत्व
भगवान विष्णु को चढ़ाएं गुड़
भगवान विष्णु को गुड़ अत्यंत प्रिय माना गया है। साथ ही गुड़ को पितरों के निमित्त भी अर्पित किया जाता है। इसलिए अगर आपकी कुंडली में पितृदोष है, तो भगवान विष्णु को गुड़ जरूर चढ़ाएं और उनके मंत्रों का जाप करें। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप विष्णु जी को गुड़ चढ़ा रहे हैं, तो पीले कपड़े में गुड़ को रखें और उसे लपेटकर चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Kharmas 2024: क्या खरमास में यात्रा करना ठीक नहीं है?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों