(Kartik Purnima 2023) ज्योतिष शास्त्र में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। यह माह भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इसी महीने में वह योग निद्रा से जागते हैं और अपना कार्यभार संभालते हैं। कार्तिक माह में ही भगवान विष्णु ने मत्यावतार भी लिया था।
कार्तिक माह में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी पूजन भी किया जाता है। वहीं इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो सकते हैं और मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। इस पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार क्या दान करना शुभ माना जाता है।
इस राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी परेशानियां भी दूर हो सकती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि वाले गंगा स्नान करें और गर्म कपड़ों का दान जरूर करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि वाले कार्तिक पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान जरूर करें। इसे शुभ फलदायी माना जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन कर्क राशि वाले हरे रंग का फल दान करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिंह राशि वाले मूंग की दाल का दान जरूर करें। इससे व्यक्ति को सभी कार्य में सफलता मिल सकती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन कन्या राशि के जातक चावल का दान जरूर करें। इससे माता लक्ष्मी (माता लक्ष्मी मंत्र) की कृपा हमेशा बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Kartik Month 2023: कार्तिक माह में क्या करें और क्या न करें
कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुला राशि वाले केले का दान जरूर करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृश्चिक राशि वाले बेसन के लड्डू का दान करें। इससे ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन धनु राशि वाले कंबल का दान जरूर करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मकर राशि वाले अन्न का दान जरूर करें। इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- Kartik Month 2023: सुख-शांति के लिए कार्तिक के महीने में करें ये 5 उपाय
कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि वाले काले तिल का दान जरूर करें। इससे शनिदोष (शनिदोष उपाय) से छुटकारा मिल सकता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मीन राशि वाले चावल का दान करें। इससे व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।