kartik me kya karen

Kartik Month 2023: कार्तिक माह में क्या करें और क्या न करें

जल्द ही कार्तिक माह की शुरूआत होने वाली है और इस माह में कई ऐसे काम हैं, जिन्हें करना बहुत शुभ माना जाता है। 
Editorial
Updated:- 2023-10-27, 13:15 IST

(dos and donts of kartik month 2023) दिनांक 29 अक्टूबर को कार्तिक माह आरंभ हो जाएगा और इसका समापन दिनांक 27 नवंबर को होगा। हिंदू धर्म में कार्तिक माह को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन खासकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है।

कार्तिक माह में पूजा-पाठ, अनुष्ठान, स्नान-दान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है। इतना ही नहीं सौभाग्य के साथ-साथ धन में भी वृद्धि होती है और आरोग्य का भी वरदान मिलता है। अब ऐसे में कार्तिक माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में जानना जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

कार्तिक माह में जरूर करें ये काम (Dos of Kartik Month 2023)

narayan

  • कार्तिक माह में ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इस माह में भगवान श्रीहरि विष्णु जल में वास करते हैं। अगर आप किसी कारणवश नदी में स्नान न कर पाएं। तो स्नान के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। 
  • कार्तिक माह भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र)का बेहद प्रिय महीना है। ऐसे में पूरे में माह संध्या के समय घी का दीपक लगाकर पूजा करना चाहिए। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। 
  • कार्तिक मास में भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप की पूजा की जाती है। साथ ही इस माह में रोजाना गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। साथ ही अक्षय पुण्य की भी प्राप्ति होती है। 
  • कार्तिक माह में दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन मंदिर, नदी, तीर्थ और घर में दीप प्रज्वलित करें। इससे जीवन सुखमय बना रहता है। 
  • कार्तिह माह तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - Kartik Month 2023: सुख-शांति के लिए कार्तिक के महीने में करें ये 5 उपाय

  • कार्तिक माह में केले की पेड़ की पूजा जरूर करना चाहिए। 

कार्तिक माह में भूलकर भी न करें ये काम (Donts of Kartik Month 2023)

tree cuting

  • कार्तिक माह में ब्रह्मचार्य का पालन अवश्य करना चाहिए।
  • कार्तिक माह में पलंग का त्योग करें । इस माह में जमीन पर ही सोना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि मन में सात्विकता का भाव पैदा होता है और इससे मन में गलत विचार नहीं आते हैं। 
  • इस माह में तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र)रुठ जाती है और घर में उनका वास नहीं होता है। 
  • कार्तिक माह में किसी भी पेड़ को न काटें। क्योंकि पेड़ को बहुत पुजनीय माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - दिवाली में पूजा घर की सजावट आर्थिक स्थिति को कर सकती है मजबूत, वास्तु एक्सपर्ट से जानें

  • कार्तिक माह में लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;