हिंदी कैलेंडर में 12 महीनों का जिक्र मिलता है और इन सभी महीनों को हिंदू मान्यताओं के अनुसार अपना अलग महत्व है। जहां कुछ महीनों को शुभ माना गया है, तो वही कुछ महीनों को हिंदू धर्म में खराब भी माना गया है। हिंदी पंचांग के आधार पर आठवे महीने को कार्तिक कहा गया है।
इस महीने में ढेरों तीज-त्यौहार आते हैं और इस माह के अन्य भी महत्व हैं। खासतौर पर कार्तिक के महीने में आप अपने जीवन में सुख और शांति लाने के लिए कई उपाय कर सकते हैं।
आज हम आपको कार्तिक मास का महत्व और जीवन में सुख शांति लाने के कुछ उपाय बताएंगे, जिसके लिए हमने ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद सोनी से बात की है। विनोद जी कहते हैं, 'हिंदू धर्म के अनुसार इस महीने में कई बड़े आध्यात्मिक कार्य हुए हैं। यह महीना भगवान विष्णु को भी अति प्रिय है। इस माह यदि कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो जीवन में सुख और समृद्धि आ सकती है।'
कुछ आसान और असरदार उपायों के बारे में पंडित जी इस लेख में बताते हैं, जो आप भी आजमा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- कार्तिक का महीना होता है बेहद खास, लड्डू गोपाल की पूजा के बदल जाते हैं नियम
कार्तिक के महीने का महत्व क्या है? (All About Kartik Month)
कार्तिक का महीना इस वर्ष 29 अक्टूबर से शुरू होकर 27 नवंबर तक रहेगा। हिंदी पंचांग का यह महीना बहुत ही शुभ होता है और वर्ष भर इस माह का सभी को इंतजार रहता है क्योंकि इस माह में हिंदुओं के महत्वपूर्ण पर्व आते हैं। वैसे तो यह माह भगवान विष्णु को समर्पित है।
कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने शालिग्राम के स्वरूप में देवी तुली से विवाह किया था। इस माह में दीप दान, यज्ञ, हवन, गंगा स्नान, दान-पुण्य, विवाह, गृह-प्रवेश आदि करना बेहद ही फलदायक रहता है। इन सभी के अलावा गृह शांति के लिए भी इस माह आप कुछ उपाय कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: कार्तिक माह में कब किया जाता है तुलसी विवाह क्या है इसका महत्व
कार्तिक के महीने में क्या उपाय करें? (Astro Tips In Hindi)
- यदि आप भगवान विष्णु की उपासक हैं, तो आप उन्हें और भी अधिक प्रसन्न करने के लिए इस पूरे माह तुलसी के पौधे की पूजा कर सकती हैं। आप सुबह और शाम के वक्त तुलसी में घी का दीपक जरूर जलाएं, साथ ही आपको तुलसी चालीसा का पाठ भी जरूर करना चाहिए।
- यदि आप पूरे कार्तिक माह में शाम के वक्त घर के मंदिर में 7 कपूर जलाती हैं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा और यदि घर में सदस्यों के मध्य किसी भी प्रकार का मतभेद है तो वह भी सुलझने लगता है। इतना ही नहीं, सुबह और शाम की पूजा परिवार के सभी सदस्य मिलकर करते हैं, तो यह और भी ज्यादा फलदायक हो सकता है।
- कार्तिक मास में अष्ट लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। इससे आपको धन लाभ के साथ ही संतान लाभ, स्वास्थ्य लाभ और सुख-शांति भी प्राप्त होगी। अष्टलक्ष्मी की पूजा आपको हर शुक्रवार करनी चाहिए। आप चाहें तो कार्तिक के महीने हर शुक्रवार के दिन आप अष्ट लक्ष्मी का व्रत भी रख सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवी लक्ष्मी के विजयलक्ष्मी, विद्यालक्ष्मी, धनलक्ष्मी, गजलक्ष्मी, संतानलक्ष्मी, वीरलक्ष्मी, भाग्यलक्ष्मी, धान्य लक्ष्मी और आदिलक्ष्मी आठ स्वरूप हैं। यदि आप अष्टलक्ष्मी की पूजा करती हैं, तो देवी प्रसन्न होकर आपको एक साथ सभी कुछ प्रदान कर देती हैं।
- घर की सुख शांति को बढ़ावा देने के लिए आपको कार्तिक माह में हर दिन गंगा स्नान करना चाहिए। जाहिर है, ऐसा करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है इसलिए आप हर दिन स्नाना करने वाले पानी में थोड़ा गंगाजल मिला लें। इसके साथ ही आपको काले तिल भी पानी में डालकर स्नान करना चाहिए। इससे आपका मन शांत रहेगा और घर में फैली अशांति कम होगी।
- कार्तिक के महीने में आपको अपने भोजन में भी थोड़े बदलाव करने चाहिए। वैसे तो इस महीने में मूली खाने का विशेष महत्व है। यदि आप भी अपने भोजन में मूली शामिल कर सकती हैं। आपको बता दें कि आप कार्तिक के महीने में श्री कृष्ण को मूली भोग में भी चढ़ा सकती हैं, इससे भी वह बेहद प्रसन्न हो जाएंगे। इसके अलावा आपको कार्तिक के महीने में दूध से बनी चीजें ही ज्यादा खानी चाहिए। इस महीने में आपको उड़द की दाल, तिल, प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आर्टिकल के ऊपर आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं कि आपको और किस तरह के ज्योतिषीय उपायों में रुचि है। हमसे जुड़े रहें पढ़ते रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों