is 8 number unlucky

क्या वाकई 8 नंबर होता है अशुभ? श्रापित देवता से जुड़ी है इसकी कहानी

कुछ नंबर्स ऐसे होते हैं जिन्हें लोग अशुभ मानते हैं जैसे कि 3 या 7। कई लोग तो 8 नंबर को भी अशुभ मानते हैं क्योंकि इसका नाता एक ऐसे देवता से है जो श्रापित है। तो चलिए जानते हैं कि क्या वाकई 8 नंबर अशुभ है।
Editorial
Updated:- 2025-08-13, 17:42 IST

हम सभी किसी न किसी नंबर से जुड़े हुए हैं। कभी बर्थडेट के चलते तो कभी कुंडली में मौजूद हमारे भविष्य अंक के चलते। ज्योतिष में यह बताया गया है कि हर अंक का अपना एक महत्व होता है और उसका प्रभाव भी उस अंक से जुड़े व्यक्ति पर पड़ता है। हालांकि यह प्रभाव शुभ या अशुभ किसी भी रूप में नजर आ सकता है। वहीं, कुछ नंबर्स ऐसे भी हैं जिन्हें लोग अशुभ मानते हैं जैसे कि 3 या 7। कई लोग तो 8 नंबर को भी अशुभ मानते हैं क्योंकि इसका नाता एक ऐसे देवता से है जो श्रापित है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि क्या वाकई 8 नंबर अशुभ है।

क्या वाकई 8 नंबर होता है अशुभ?

ज्योतिष में अंक 8 को शनि देव से जोड़ा जाता है। शनिदेव को एक न्यायप्रिय देवता माना जाता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। उनकी चाल बहुत धीमी है इसलिए उनके प्रभाव में आने वाले व्यक्ति को जीवन में संघर्ष और देरी का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि कई लोग अंक 8 को अशुभ मानते हैं।

What is the mythology of the number 8

पौराणिक कथाओं के अनुसार, शनिदेव का जीवन खुद ही काफी संघर्षों भरा था। उनके पिता सूर्यदेव ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था, और उन्हें बचपन से ही कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस कारण उनके प्रभाव में आने वाले लोगों को भी जीवन में कई रुकावटों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: शिव जी के प्रिय '3 अंक' से जुड़ा करें ये उपाय, मिलेंगे अनेकों लाभ

यही वजह है कि जब भी किसी व्यक्ति की जन्मतिथि या जन्म का महीना 8वें नंबर से जुड़ा होता है, तो लोग अक्सर इसे सावधानी से देखते हैं। उनका मानना है कि ऐसे लोगों को शनिदेव के प्रभाव के कारण जीवन में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। यह जानना भी जरूरी है कि हर संस्कृति में अंक 8 अशुभ नहीं होता। चीन में, अंक 8 को सबसे शुभ अंक माना जाता है।

What is the evil number 8 in astrology

ऐसा इसलिए क्योंकि इसका उच्चारण 'फा' से मिलता-जुलता है जिसका अर्थ है समृद्धि और धन। वहीं, हिंदू धर्म में भी भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी को हुआ था और उन्हें विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। अष्टलक्ष्मी भी धन और समृद्धि की आठ देवियों का समूह है। इन सभी उदाहरणों से यह स्पष्ट होता है कि अंक 8 को केवल अशुभ मानना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष के अनुसार इन नंबर वाले लोगों को देर से मिलती है सक्सेस

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कौन सा नंबर जॉब में सक्सेस दिलाता है? 
अंक ज्योतिष के अनुसार, नौकरी में सफलता 1, 3, 5, 6 और 8 अंक दिलाते हैं। 
हिंदू धर्म में 3 अंक का क्या महत्व है?
हिंदू धर्म में 3 अंक का बहुत महत्व है। यह त्रिमूर्ति, त्रिगुण और त्रिदेव जैसी अवधारणाओं का प्रतिनिधित्व करता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;