हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव जीवन में शुभ फल देने के साथ-साथ हमारे द्वारा किए गए गलत कर्मों का भी कठोर परिणाम दे सकते हैं। इसी वजह से शनि देव की कृपा पाने और उनके दुष्प्रभावों से बचने के लिए लोग उनके नाम पर दान करते हैं। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी जी बता रहे हैं कि शनि के प्रभाव को कम करने के लिए दान करना सबसे शुभ माना जाता है। जिस तरह से शनि के लिए दान करना शुभ माना जाता है वैसे ही सही समय पर दान करना भी जरूरी है जिससे दान का पूरा फल मिल सके। ज्योतिष के अनुसार शनि को सही समय पर दान करना से आपको कई पापों से मुक्ति मिल सकती है। वहीं यदि आप सही तरीके से और सही समय पर शनि के लिए दान नहीं करती हैं तो इसके फायदे के स्थान पर नुकसान हो सकते हैं। आइए जानें शनि देव को दान करने के शुभ समय के बारे में यहां।
शनि देव एक बहुत ही अनुशासित ग्रह माना जाता है। उनके कुछ नियम कठोर होते हैं लेकिन न्यायपूर्ण भी होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब आप शनिदेव को कुछ अर्पित करते हैं जैसे तेल, काले तिल, कंबल, काले कपड़े, लोहा या अन्य चीजें तो उसके आपके जीवन में अनुकूल प्रभाव हो सकते हैं। दान करना बहुत पुण्य का काम भी माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: शनि की साढ़े साती का असर होगा कम, दान करें ये 6 चीजें
View this post on Instagram
जब हम शनिदेव के लिए किसी भी चीज का दान करते हैं तब शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। यही नहीं शाम 6:30 के बाद से लेकर रात्रि 8:30 तक का समय भी दान के लिए सबसे प्रभावशाली माना जाता है।
ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस समय सूर्य अस्त हो जाता है और शनिदेव का प्रभाव अपने चरम पर होता है। इसका एक और कारण यह भी है कि शनि और सूर्य में पिता और पुत्र का संबंध होने के बाद भी उन्हें एक दूसरे का दुश्मन माना जाता है।
इसी वजह से सूर्यास्त से पहले जब सूर्य अपनी पूर्ण ऊर्जा में होता है तब शनि के लिए किए सारे काम निष्फल माने जाते हैं।
अगर आप शनि देव को प्रसन्न करना चाहती हैं तो यहां बताई चीजों का दान शनिवार के दिन करना चाहिए-
यदि आप यहां बताई चीजों का दान करने के साथ समय का भी ध्यान रखेंगी तो आपको इसके शुभ फल मिल सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।