हाथ के अंगूठे में इस तरह पहनें चांदी का छल्ला, शुक्र मजबूत होने के साथ मिलेंगे कई फायदे

हाथ के अंगूठे में यदि आप चांदी का छल्ला धारण करते हैं तो आपको कुछ विशेष नियमों का पालन जरूर करना चाहिए जिससे इसके ज्यादा सकारात्मक प्रभाव हो सकें। 

significance of silver thumb ring

ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति को संतुलित करने और उनके प्रभाव को बढ़ाने के लिए विभिन्न रत्नों और धातुओं का उपयोग किया जाता है। ऐसे ही चंद्रमा और अन्य ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए चांदी का छल्ला एक प्रभावी उपाय माना जाता है।

मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनते हैं और इसे धारण करते समय इसके पूरे नियमों का पालन करते हैं तो इसका पूरा लाभ हमें मिलता है। सही तरीके से पहना गया चांदी का छल्ला विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

यही नहीं जीवन के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक बदलाव लाने में भी इसका महत्व होता है। आइए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने के फायदों और इसे धारण करने के तरीकों के बारे में।

चांदी के छल्ले का ज्योतिषीय महत्व

silver thumb ring benefits to strenthen planets

चांदी धातु मुख्य रूप से चंद्रमा से संबंधित होती है। चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या उसे मजबूत करने की आवश्यकता है, तो चांदी के छल्ले को हाथ के अंगूठे में पहनने की सलाह दी जाती है।

चांदी प्रेम, सौंदर्य और विलासिता के ग्रह शुक्र से जुड़ी हुई धातु भी मानी जाती है। इसी वजह से चांदी का छल्ला पहनने से न दोनों ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें: हाथों में चांदी का ब्रेसलेट पहनने से मिलते हैं कई फायदे

हाथ के अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने के लाभ

  • अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से मानसिक शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलता है। यह मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
  • यदि हम आयुर्वेद की मानें तो चांदी में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चांदी पहनने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
  • ज्योतिषीय रूप से, चांदी का छल्लापहनने से वित्तीय स्थिति में सुधार हो सकता है और आपके जीवन में समृद्धि आ सकती है। यह धन के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है और घर में आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करता है।
  • अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने से निजी रिश्तों में सुधार होता है। यह प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देता है और दूसरों के साथ संबंधों को मजबूत करता है।
  • ऐसा माना जाता है कि चांदी का छल्ला हाथ के अंगूठे में पहनने से आपके भाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। यह जीवन के लिए शुभ अवसरों को आकर्षित करता है और सफलता प्राप्त करने में भी मदद करता है।

अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनने का सही तरीका

silver thumb ring importance

अंगूठे में चांदी का छल्ला पहनते समय, इसके लाभों को अधिकतम करने के लिए कुछ नियमों का पालन किया जाना चाहिए। आइए जानें उसके बारे में -

उपयुक्त दिन और समय का चुनाव करें

अंगूठे में चांदी का छल्ला धारण करने से पहले आपको अच्छे दिन का चुनाव करने की जरूरत होती है, जिससे इसके बेहतर परिणाम मिलें। इसे धारण करने के लिए सबसे अच्छा दिन सोमवार को माना जाता है।

वहीं शुक्र को मजबूतकरने के लिए शुक्रवार का दिन भी चुना जा सकता है। अंगूठी पहनने का आदर्श समय सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले का माना जाता है। यदि आप इन विशेष दिनों में चांदी का छल्ला धारण करते हैं तो इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं। इसे आपको शनिवार के दिन धारण करने से बचना चाहिए।

चांदी के छल्ले को कच्चे दूध से करें शुद्ध

  • आप जब भी चांदी का छल्ला हाथ के अंगूठे में धारण करें आपको इसका शुद्धिकरण जरूर कर लेना चाहिए। इसे आप कच्चे दूध में डालकर शुद्ध करें जिससे इसकी सभी अशुद्धताएं दूर हो सकें।
  • इसके अलावा सुनिश्चित करें कि चांदी के छल्ले को बिना किसी मिश्र धातु के पूरी तरह से शुद्ध चांदी का होना चाहिए। केवल शुद्ध चांदी की अंगूठी आपको पूर्ण लाभ पहुंचा सकती है।

चांदी के छल्ले को धारण करने का मंत्र

how to wear silver thumb ring

चांदी का छल्ला पहनते समय 'ओम सोम सोमाय नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इस मंत्र से आपको चांदी के छल्ले का पूर्ण लाभ मिल सकता है

चांदी का छल्ला धारण करने के बाद ध्यान रखें ये बातें

  • चांदी के छल्ले को धारण करने के बाद इसकी चमक और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए इसे नियमित रूप से साफ करना जरूरी है।
  • भूलकर भी अपना इस्तेमाल किया हुआ चांदी का छल्ला किसी अन्य व्यक्ति को पहनने के लिए न दें। इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा बाहर जा सकती है। और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है।
  • चांदी का छल्ला पहनने के बाद ध्यान और योग का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह अंगूठी के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाकर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है।

यदि आप भी यहां बताए नियमों का पालन करते हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP