हम सभी कुछ गहनों को फैशन के रूप में धारण करते हैं तो कुछ ऐसे गहने हैं जो हमारे मन को शांति प्रदान करने के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखते हैं। इनमें से ही एक है चांदी का लॉकेट।
आपमें से कई लोग फैशन, तो कई लोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए चांदी का लॉकेट अपने गले में पहनते हैं। खासतौर पर लड़कियों को ऐसा लॉकेट पहने हुए अक्सर ही देखा जाता है। दरअसल ज्योतिष में कई ऐसे तत्वों का जिक्र किया जाता है जिसके आपके जीवन में अलग प्रभाव होते हैं।
इनमें से ही एक तत्व है चांदी धातु। यह एक ऐसी धातु है जिसे चंद्रमा की धातु कहा जाता है और इसे शांति का प्रतीक माना जाता है। दरअसल चांदी को गले में पहनना न सिर्फ फैशन है बल्कि यह कई तरह से हमारे लिए लाभदायक भी है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें गले में चांदी का चंद्रमा पहनने के फायदों के बारे में।
ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा भावनाओं, अंतर्ज्ञान और अवचेतन मन का प्रतिनिधित्व करता है। यह व्यक्ति के आंतरिक मन से निकटता से जुड़ा हुआ होता है, जो दुनिया के प्रति हमारी भावनाओं और प्रतिक्रियाओं को दर्शाता है।
चंद्रमा की कलाएं भी शरीर के कई चक्रों का प्रतीक हैं, जो इसे परिवर्तन और नवीनीकरण का एक शक्तिशाली प्रतीक बनाती हैं। जब आप गले में चांदी का चंद्रमा पहनती हैं तो यह लॉकेट शरीर के सातों चक्रों को नियंत्रित करता है और शरीर को ऊर्जावान बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Hindu Beliefs: गले में लॉकेट पहनना चाहिए या नहीं? जानें इसके शुभ-अशुभ प्रभाव
प्रत्येक राशि विशिष्ट ग्रहों के प्रभाव से जुड़ी होती है और चंद्रमा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह व्यक्तियों की भावनात्मक प्रकृति और प्रवृत्ति को नियंत्रित करता है। ऐसा माना जाता है कि चांदी के चंद्रमा लॉकेट पहनने से व्यक्ति के जीवन में चंद्रमा से जुड़े सकारात्मक गुणों में वृद्धि होती है।
इससे शरीर के साथ मस्तिष्क भी शांतिपूर्वक संचालित होता रहता है। यह किसी भी राशि पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए जाना जाता है।
ज्योतिष की मानें तो चांदी एक ऐसी धातु है जो चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करती है। चंद्रमा को मन का कारक भी माना जाता है। इसी वजह से चांदी मन को शांत रखती है और जब हम चांदी के चंद्रमा गले में पहनते हैं तो गले के मध्य स्थान से ऊर्जा का संचार आपके मस्तिष्क तक होता है और मन को शांति मिलती है। बड़े ही नहीं बल्कि बुरी नजर से बचाने के लिए चांदी का चंद्रमा पहनाया जाता है। जब इस धातु का लॉकेट गले में पहना जाता है तो यह शरीर से निकलने वाली ऊर्जा को लॉकेट के माध्यम से वापस शरीर में भेज देती है जिससे शरीर को कई गुना तक ऊर्जा मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: बच्चों के गले में चांदी का सूरज पहनाने के फायदे जानें
गले में चांदी का चंद्रमा लॉकेट पहनने से शरीर की ऊर्जा हमेशा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि चन्द्रमा का लॉकेट सिर्फ चांदी धातु का ही होना चाहिए जिससे इसका पूर्ण सकारात्मक प्रभाव हो सके।
यह लॉकेट शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है और ऊर्जा का संचालन सुचारू रूप से करता है। शरीर में चांदी के चंद्रमा का स्पर्श मस्तिष्क तक ऊर्जा प्रवाहित करता है और मन को स्वस्थ बनाए रखता है। चांदी को एक ऐसी धातु माना जाता है जो चंद्र ऊर्जा का प्रभावी ढंग से संचालन कर सकती है। चांदी का चंद्रमा गले में पहनने से चंद्रमा के सकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं और उसकी ऊर्जा के साथ संबंध स्थापित होता है।
गले में चांदी का लॉकेट पहनने से भावनात्मक संतुलन और अंतर्ज्ञान बढ़ता है। यह व्यक्तियों को उनकी भावनाओं को समझने और उन पर काबू पाने, आंतरिक शांति और भावनात्मक कल्याण की भावना को बढ़ावा देने में सहायता कर सकता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह ज्यादा लाभदायक माना जाता है और उनकी भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है।
ज्योतिष में चंद्रमा को स्त्री ऊर्जा से जोड़ा जाता है, जो हमारे स्वभाव के ग्रहणशील, पोषण और सहज पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता है। चांदी का लॉकेट गले में पहनना इन गुणों को अपनाने और दिव्य स्त्री ऊर्जा के साथ संबंध स्थापित करने का प्रतीक हो सकता है।
यदि आप इसे एक निश्चित तिथि के दिन धारण करती हैं तो इसके पूर्ण प्रभाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष में चंद्रमा का लॉकेट पूर्णिमा तिथि के दिन पहनने की सलाह दी जाती है। पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं से युक्त होता है, इसलिए इस दिन जो भी चंद्रमा का लॉकेट धारण किया जाता है उसका जीवन में पूर्ण प्रभाव होता है।
चांदी का चंद्रमा गले में धारण करने के कई लाभ हैं और इससे आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।