जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसकी सेहत और मानसिक विकास के लिए घर के बड़े कई तरह के उपाय आजमाते हैं। लोग बुरी नजर से बचाने के लिए बच्चे के जन्म के तुरंत बाद से ही कुछ ऐसी चीजें उन्हें पहनाते हैं जिससे किसी भी बुरी नजर का साया भी बच्चों पर न पड़े।
ऐसे ही कई बार हम बच्चों के गले में काला धागा पहनाते हैं तो कई बार उन्हें कुछ अलग तरह के लॉकेट भी पहनाते हैं जिससे बच्चों पर कोई बुरा साया नहीं पड़ता है। ऐसे ही लॉकेट में से एक है गले में सूरज का लॉकेट।
आपने भी कई बच्चों को गले में चांदी के सूरज का लॉकेट पहने हुए देखा होगा, लेकिन क्या आप इसके महत्व और फायदों के बारे में जानते हैं ? दरअसल सूरज का लॉकेट बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें इससे जुड़े कुछ फायदों और इसके महत्व के बारे में।
सूर्य लॉकेट केवल एक पेंडेंट नहीं होता है बल्कि इसके कई फायदे भी होते हैं। यह लॉकेट सूर्य या सूर्य शक्ति, धन और अधिकार का प्रतीक माना जाता है। यदि बच्चों को यह लॉकेट पहनाया जाता है तो उनका शरीर ऊर्जावान बना रहता है और बच्चों को इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। चांदी का सूरज बच्चों में एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है और मन मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज, आएगी सुख समृद्धि
चांदी का सूरज बच्चों के गले में पहनाने से उनके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सूर्य का लॉकेट बच्चों में सकारात्मकता बढ़ा सकता है। यह बच्चों में तनाव को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है।
चांदी का सूरज बच्चों को कई त्वचा रोगों से भी बचाने में मदद करता है। इस तरह का लॉकेट बच्चों में अपच की समस्या से बचाने में मदद करता है। सूर्य (सूर्य को मजबूत करने के उपाय ) लॉकेट पहनने से मानसिक रूप से भी संबल मिलता है।
सूर्य का लॉकेट पहनने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और यह लॉकेट बच्चों के मन में भी ऊर्जा का संचार करता है। चांदी का सूरज गले में धारण करने से मानसिक लाभ भी मिलते हैं। यह बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।
छोटे बच्चे ही नहीं बल्कि छात्रों के लिए भी यह लॉकेट बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह उनके मन और बुद्धि को कुशाग्र बनाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: छोटे बच्चों के गले में चंद्रमा क्यों पहनाया जाता है, क्या हैं इसके ज्योतिषीय कारण
ज्योतिष की मानें तो चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और ये मन को शांत रखती है। चांदी का सूरज बच्चों के शरीर से निकलने वाली ऊर्जा को वापस उनके शरीर में बनाए रखने में मदद करता है जिससे बच्चा हमेशा मानसिक रूप से खुश और स्वस्थ रहता है।
गले में (गले में काला धागा पहनने के फायदे) सूरज पहनने से बच्चों में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बच्चे हमेशा ऊर्जावान रहते हैं। यह लॉकेट जब बच्चों के शरीर से स्पर्श करता है तब मन को भी शांति प्रदान करता है और शरीर की ऊर्जा को नियंत्रित करता है। यह बच्चों को एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।
चांदी का सूरज बच्चों के लिए कई तरह से फायदेमंद है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। इसलिए इसके ज्योतिष के साथ कई वैज्ञानिक फायदे भी हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।