herzindagi
surya ko majboot banane ke upay hindi

कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाने के लिए मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय

सूर्य दोष के प्रभाव को कम करने के लिए मकर संक्रांति के दिन आप कर सकती हैं ये आसान उपाय।
Editorial
Updated:- 2023-01-05, 19:41 IST

वर्ष का पहला सबसे बड़ा पर्व यानि मकर संक्रांति रविवार 15 जनवरी को पड़ रहा है। इस त्‍यौहार का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व होता है। विशेष तौर पर इस दिन जिनकी कुंडली में सूर्य या शनि कमजोर होते हैं, उन्हें मजबूत बनाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में मकर संक्रांति के दिन सूर्य को कुंडली में मजबूत बनाने और उसके बुरे प्रभाव से बचने के लिए कुछ आसान उपाय बताएंगे।

यह उपाय हमें भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी ने बताए हैं। आपको बता दें कि इस बार मकर संक्रांति रविवार के दिन पड़ रही है और इस दिन के स्‍वामी भी सूर्य होते हैं, इसलिए सूर्य को मजबूत बनने के लिए आप जो भी उपाय करेंगे, उसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें- श्री यंत्र से भिन्न होता है वैभव लक्ष्मी यंत्र, जानें इसके लाभ समेत पूजा विधि और नियम

remedies for weak surya on makar sankranti

  • मकर संक्रांति के दिन सूर्य को मजबूत बनाने के लिए आपको लाल रंग के कपड़े धारण करने चाहिए।
  • अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आपको मकर संक्रांति के दिन गाय और बछड़े का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से कमजोर सूर्य का प्रभाव कम होता है।
  • तांबा सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए मकर संक्रांति के दिन आपको तांबे के लोटे या बर्तन का दान जरूर करना चाहिए। आप पीछी खिचड़ी या फिर गुड़ आदि का दान करके भी कुंडली में सूर्य को मजबूत (सूर्य कमजोर होने पर क्‍या करें) बना सकते हैं।
  • मकर संक्रांति के दिन आप घर पर गुड़ और दूध की खीर बनाएं और सूर्य को भोग लगा कर प्रसाद ग्रहण करें। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है।
  • इस बार मकर संक्रांति रविवार के दिन पड़ रही हैं, इसलिए आप कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाने के लिए आप सूर्य देव के लिए व्रत रख सकती हैं।
  • मकर संक्रांति के दिन आप एक लाल धागे में बारह मुखी रुद्राक्ष को गले में धारण कर सकते हैं, ऐसा करने से कमजोर सूर्य की वजह से जीवन में आ रही कठिनाइयां कम हो जाएंगी।
  • वैसे तो रोज ही आपको सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए, मगर मकर संक्रांति के दिन आपको तांबे के पात्र में जल और सफेद तिल डालकर सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने आपके ऊपर से केवल सूर्य दोष ही नहीं बल्कि पितृ दोष का प्रभाव भी कम हो जाता है।
  • मकर संक्रांति के दिन जब आप सूर्य को जल अर्पित करें तो उस वक्‍त आपको 'ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः' और 'ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम' मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- कौन हैं शुभ-लाभ? जानें क्यों इनके चिह्नों को लगाने का है अत्यंत महत्व

remedies on remedies

सूर्य कमजोर होने के लक्षण

  1. अगर कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आपका स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है या परिवार में कोई बीमार हो सकता है।
  2. सूर्य के कमजोर होने पर आपको घर में धन से जुड़ी समस्याएं नजर आएंगी।
  3. यदि सूर्य कमजोर हो तो हो सकता है कि आपकी आपके मित्र से ही न बनें।
  4. सूर्य पिता का प्रतिनिधित्व करता है, ऐसे में सूर्य कमजोर है तो आपका पिता से विवाद हो सकता है।
  5. सूर्य के कमजोर होने पर आपको नौकरी में दिक्कत आ सकती है या व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।