सौरमंडल में मौजूद नवग्रहों को हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व दिया गया है। वैसे तो सभी नौ ग्रह खास हैं, मगर इनमें से शुक्र ग्रह विशेष है। इसे अंग्रेजी में वीनस (Venus) कहा जाता है। हमारी कुंडली में भी इस ग्रह का मजबूत होना अति आवश्यक है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक होता है, साथ ही इसका मजबूत होना शारीरिक खूबसूरती के लिए भी महत्वपूर्ण है।
ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार बताते हैं, ' आकाश में दिखने वाला सबसे चमकदार सितारा शुक्र ही होता है। इसे हम सूर्योदय के पहले और सूर्यास्त के बाद देख सकते हैं। इतना ही नहीं, पुराणों में शुक्र को दानवों का गुरु बताया गया है। यह ग्रह बहुत ही प्रभावशाली होता है। ऐसा भी जिक्र मिलता है कि अगर शुक्र अस्त है तो कोई भी अच्छा या शुभ काम नहीं किया जाना चाहिए। यह ग्रह गुड लक भी लाता है और धन एवं वैभव हासिल करने का मार्ग भी बनाता है।'
तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए आप क्या कर सकते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: पैर के तलवों और उंगलियों में तिल होने के फल, पंडित जी से जानें
सफेद रंग को शुक्र और चंद्र दोनों से जोड़ कर देखा जाता है। अगर आपको अपनी कुंडली में शुक्र को शांत करना है तो आपको अपने जीवन में अधिक से अधिक सफेद रंग को शामिल करना होगा। आपको पहनने से लेकर खाने-पीने तक के सामान में सफेद रंग का इस्तेमाल अधिक से अधिक करना होगा। आप यदि अपने भोजन में दूध और साबूदाना जैसी खाने की चीजों को शामिल करते हैं तो यह और भी अच्छी बात है, साथ ही शुक्रवार के दिन आपको नमक खाने से परहेज करना चाहिए।
पंडित जी कहते हैं, 'शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए इलायची के पानी से स्नान करें और उनका ध्यान करते हुए 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।' मंत्र का जाप करें।' आप इस मंत्र का 11 बार जाप नियमित रूप से करेंगे तो आपके भौतिक सुख में कभी कमी नहीं आएगी और आपको सौंदर्य से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: बच्चों का पढ़ाई में मन लगाने के मंत्र एवं उपाय जानें
शुक्र को मजबूत बनाने के लिए आपको हाथों में चांदी या प्लैटिनम की अंगूठी पहननी चाहिए। आप गले में चांदी या प्लैटिनम की चेन भी धारण कर सकते हैं। इन धातुओं को शुक्रवार के दिन ही धारण करें। शांतिपूर्ण जीवन के लिए आपको अंगूठे में चांदी का छल्ला जरूर पहनना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन और दिमाग दोनों शांत रहेंगे।
अगर कुंडली में शुक्र के कमजोर होने से धन एवं वैभव में कमी आ रही है, तो आपको हर शुक्रवार वैभव लक्ष्मी का व्रत रखना चाहिए। इस व्रत के लिए आपको पहले संकल्प लेना होगा कि आप कितने शुक्रवार (शुक्रवार को रखें यह व्रत)यह व्रत कर सकते हैं। संकल्प पूरा होने के बाद आपको इस व्रत का उद्यापन भी करना होगा।
शास्त्रों में इस बात का जिक्र मिलता है कि दानवों के गुरु शुक्राचार्य देवी लक्ष्मी को अपनी बहन मानते थे। इसलिए शुक्र को शांत करने के लिए आप देवी लक्ष्मी की उपासना कर सकते हैं। आपको नियमित रूप से 'ॐ महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इतना ही नहीं, यदि आप शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करेंगे तो और भी अधिक शुभ फल आपको प्राप्त होंगे।
यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।