समुद्र शास्त्र में मनुष्य के शरीर पर मौजूद अलग-अलग स्थानों पर तिलों का अलग-अलग महत्व बताया गया है। इस शास्त्र में पैरों के तलवों और उंगलियों के तिलों के बारे में भी जिक्र मिलता है। आम लोगों की धारणा होती है कि यदि पैरों में तिल है तो व्यक्ति को जीवन में बहुत सारी यात्रा करने का अवसर मिलता है। मगर यह केवल अधूरी जानकारी है। पैरों की उंगलियों और तलवे पर मौजूद तिल व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं।
आज हम इस आर्टिकल में इसी विषय पर बात करेंगे। पैरों की उंगलियों और तलवे पर मौजूद तिलों का अर्थ क्या है? यह हमें भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार बताएंगे।
पंडित जी कहते हैं, 'हाथ और पैर की उंगलियों को एक ही नाम दिया गया है और इनके गुरु भी एक ही होते हैं। मगर पैर की उंगलियों पर मौजूद तिलों का फल अलग होता है।'
पैर की सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा उंगली कहा जाता है। कनिष्ठा को बुध की उंगली कहते हैं। इस उंगली पर जिस व्यक्ति के तिल होता है वह बहुत ही चंचल स्वभाव का होता है। एक स्थान पर टिक कर बैठना या काम करना उसे रास नहीं आता है। ऐसे लोगों को यात्रा करना बहुत पसंद होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: हथेली पर मौजूद तिल के अच्छे और बुरे फल जानें
कनिष्ठा उंगली के बराबर वाली उंगली को अनामिका कहा जाता है। यह सूर्य की उंगली कहलाती है। जिस व्यक्ति के पैरों की अनामिका उंगली पर तिल होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों में ज्ञान की कमी नहीं होती है, मगर बात जब चार लोगों के बीच में बोलने की आती है, तो यह लोग कॉन्फिडेंस लूज कर जाते हैं। अधिक लोगों के बीच इन्हें रहना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग शांतिप्रिय होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: कैसा होता है उन लोगों का व्यक्तित्व जिनकी नाक पर होता है तिल
अनामिका उंगली के बराबर में मध्यमा उंगली आती। यह पैर की बीच वाली उंगली होती है। इसे शनि की उंगली कहा गया है। अगर इस उंगली पर किसी के तिल होता है, तो उसे बहुत लोकप्रियता प्राप्त होती है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व इतना आकर्षित होता है कि लोग उनके प्रशंसक बन जाते हैं। इनमें लीडरशिप क्वालिटी भी होती है । ऐसे लोग मन के सच्चे होते हैं और सभी की मदद करना इन्हें पसंद होता है।
पैर के अंगूठे और मध्यमा उंगली के बीच में जो उंगली आती है उसे तर्जनी उंगली कहा जाता है। यह बृहस्पति की उंगली होती है। यदि किसी व्यक्ति के इस उंगली पर तिल होता है, तो वह किस्मत का धनी होता है। ऐसे लोगों को लग्जीरियस लाइफ पसंद होती है। स्वभाव से यह लोग हंसमुख होते हैं। मगर समाज में इन्हें वो सम्मान प्रप्त नहीं होता है, जिसकी इन्हें उम्मीद होती है। दरअसल, ऐसे लोग कुछ गलत कार्यों में लिप्त होने या फिर गलत निर्णयों के कारण बदनाम हो जाते हैं। मगर यह शांतिप्रिय होते हैं, इन्हें घूमना बहुत पसंद होता है। ऐसे लोगों में एक अच्छी आदत यह होती है कि अपनी बात बोलने से पहले यह लोगों की सुनना पसंद करते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के पैर के अंगूठे पर तिल है तो वह धनवान (कब और कैसे होगा धन लाभ) होने के साथ-साथ प्रतिष्ठावान भी होता है। ऐसे लोगों को धूमना बहुत पंसद होता है। इन्हें पैसे की कमी कभी नहीं होती है। यह खूब कमाते भी हैं और खर्च भी करते हैं। इन्हें एडवेंचर करना पसंद होता है।
अगर पैर के तलवे के बीचों बीच तिल है तो ऐसा व्यक्ति बहुत ज्यादा समझदार होता है। ऐसे लोगों को धन और वैभव की कमी नहीं होती है, मगर इनके रिश्तेदार इन्हें कम पसंद करते हैं। इसकी बड़ी वजह होती है कि ऐसे लोग हमेशा सच बोलते हैं।
जिस व्यक्ति के पैर की एड़ी में बीचों बीच तिल होता है वह अपने रास्ते खुद बनाता है। ऐसे लोगों की सोच सकारात्मक (अपनी सोच को इस तरह बनाएं सकारात्मक) होती है। यदि तिल दाएं पांव की एड़ी में है, तो यह और भी शुभ होता है। ऐसे लोगों को विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी बड़ी परेशानी नहीं आती है।
तलवे के ऊपर तिल होना शुभ माना गया है। ऐसे लोग धनवान होते हैं। ऐसे लोग जिस क्षेत्र से जुड़े होते हैं, वहां उन्नति करते हैं। मगर यह लोग बहुत ही इमोशनल भी होते हैं, छोटी-छोटी बातें इनके दिल को दुखा देती हैं।
पैर के तिलों के बारे में यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स करने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।