
एक विवाह कई रस्मों से बनकर संपन्न होता है। जहां एक ओर अलग-अलग प्रान्तों या स्थानों की अलग-अलग रस्में होती हैं, वहीं, दूसरी ओर कुछ रस्में हर जगह निभाई जाती हैं। ख़ास बात यह है कि हर रस्म का अपना एक महत्व भी शास्त्रों में वर्णित है। ठीक ऐसे ही एक रस्म है गठबंधन की जो कॉमन रस्म है लेकिन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वैवाहिक रीति-रिवाजों के अनुसार, लड़के की बहन द्वारा गठबंधन किया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गठबंधन के दौरान कितनी गांठें बांधनी चाहिए और ये गांठें किस बात का प्रतीक मानी जाती हैं।
विवाह के दौरान जब पंडित जी द्वारा गठबंधन के लिए दुल्हे की बहन को बुलाया जाता है, तब वर की बहन दूल्हे के पटके और दुल्हन की चुनरी को आपस में मिलाकर गांठ बांधती है जो अटूट एवं पवित्र बंधन को दर्शाता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि गंठबंधन के दौरान मात्र 2 गांठें ही बांधनी चाहिए, दो से एक या दो से ज्यादा गांठ बांधने से नव वैवाहिक जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। अब आइये बताते हैं इसके पीछे का तर्क क्या है।
यह भी पढ़ें: सिख धर्म की शादियों में क्यों लिए जाते हैं चार फेरे? क्या है इसके पीछे की वजह
गठबंधन में दो गांठें ही सिर्फ इसलिए बांधी जाती हैं क्योंकि यह दो गांठ उन दो मूलों का स्वरूप मानी जाती हैं जो वैवाहिक जीवन का आधार हैं: पहला असीमित-अपार प्रेम और दूसरा अखंड-अटूट विश्वास।

गठबंधन की पहली गांठ इस बात को दर्शाती है कि पति-पत्नी के बीच प्रेम का संबंधन अब मौलिक रूप से स्थापित हो चुका है और ऐसे में अब पति-पत्नी के जीवन में किसी तीसरे का कोई स्थान नहीं है।
वहीं, गठबंधन की दूसरी गांठ इस बात को दर्शाती है कि पति-पत्नी के बीच प्रेम को जीवन पर्यंत बनाए रखने वाली जो नीव है विश्वास की, वह स्थापित हो चुकी है और अब दोनों को एक दूसरे पर सकल विश्वास बनाए रखना है।
इसके अलावा, गठबंधन के दौरान लगाई जाने वाली 2 गांठें शुक्र और मंगल ग्रह का प्रतीक भी मनाई जाती हैं क्योंकि दोनों ग्रह वैवाहिक सुख के कारक हैं। ये दो गांठें नव दंपत्ति पर दोनों ग्रहों की असीम कृपा को दर्शाती हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।