holi 2025 peepal and paan leaves toran for good luck and prosperity

Holi 2025 Toran At Home Main Door: होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर किस पत्ते का तोरण लगाना चाहिए?

हिंदू धर्म में होली का त्योहार सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन किस पत्ते का तोरण लगाने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-05, 14:55 IST

हिंदू धर्म में होली के दिन तोरण लगाने का विशेष महत्व है। तोरण को विजय का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन तोरण लगाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। तोरण को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तोरण को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तोरण लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। तोरण को विजय का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे होली के दिन लगाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह घर में शांति और समृद्धि का माहौल बनाता है। अब ऐसे में होली के दिन किस पत्ते का तोरण लगाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

होली के दिन लगाएं पीपल के पत्ते का तोरण

Peepal-Leaves-Toran-astro

पीपल के पत्ते को पवित्र और शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि पीपल के पत्ते का तोरण लगाने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह भी माना जाता है कि पीपल के पत्ते नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और घर को बुरी नजर से बचाते हैं। आपको बता दें, मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते का तोरण लगाने से घर की वास्तु दोष भी ठीक हो जाती है। इतना ही नहीं, घर के मुख्य द्वार पर पीपल के पत्ते का तोरण लगाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है। और घर में सुख-शांति का भी आगमन होता है।

इसे जरूर पढ़ें -  Holi Kab Hai 2025: इस साल 14 या 15 कब मनाई जाएगी होली, यहां दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तिथि और महत्व

होली के दिन लगाएं पान के पत्ते का तोरण

paan leaves toran

पान के पत्ते को भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। तोरण लगाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पान के पत्ते में भगवान शिव का वास माना जाता है। इतना ही नहीं, पान के पत्ते में मां सरस्वती का वास माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Holashtak 2025 Date: कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? जानें इन 8 दिनों तक क्या करें और क्या नहीं

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;