महादेव के भक्त उनकी पूजा में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महादेव भी अपने भक्तों की प्रार्थना हमेशा सुन लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे से अनजाने में कुछ ऐसी गलती हो जाती है, जिसकी वजह से भगवान शिव की पूजा का फल हमें नहीं मिलता है। ऐसे में हमारी पूजा खराब हो जाती है। आपको बताते हैं कौन सी 2 गलतियां हैं, जिसे आपको करने से बचना चाहिए। साथ ही, आपको इसको कैसे सुधारना है।
कई सारे लोग होते हैं, जो शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद अपने हाथों को पानी से साफ कर लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको भोलेनाथ पर चढ़े जल को अपने सिर से लगाना है। इससे आपकी पूजा पूरी होगी। साथ ही, आपको इसका फल प्राप्त होगा। आप पहले भगवान शिव को जल चढ़ाएं। इसके बाद उनके शिवलिंग के जल को अपने पात्र में भरकर अपने घर ले जाएं। इससे भी शिव जी की कृपा आपके ऊपर बरसेगी।
कई सारे लोग होते हैं, जो पूजा करने के बाद पीठ करके भगवान के सामने से निकलते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप भगवान के प्रति आराधना का अनादर कर रहे हैं। इसलिए जब भी आप शिवलिंग की पूजा करें, तो वापस पीठ दिखाकर न आएं। इससे भी महादेव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही, आपकी पूजा का फल भी अधूरा रह सकता है।
इसे भी पढ़ें: शिवलिंग की पूजा करते वक्त न करें ये गलतियां
इसे भी पढ़ें: Astro Tips: क्या खंडित शिवलिंग की पूजा करना ठीक है? जानें ज्योतिषीय राय
इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आप महादेव को कभी रुष्ट नहीं करेंगे। साथ ही, महादेव काफी खुश नजर आएंगे। बस आपको यह चीजें करने से बचना होगा। साथ ही, सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करनी होगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।