peepal ke ped ke niche diya jalane ke labh

Dev Diwali 2023: देव दीपावली पर इस एक पेड़ के नीचे जलाएं 11 आटे के दीये, नए साल में होगी बरकत

हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का पर्व आता है और देवों की कृपा अपने साथ लाता है। देव दीपावली दिवाली पर्व के ठीक 15 दिन बाद मनाई जाती है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-22, 17:33 IST

Dev Deepawali Ka Upay: हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का पर्व आता है और देवों की कृपा अपने साथ लाता है। देव दीपावली दिवाली पर्व के ठीक 15 दिन बाद मनाई जाती है। यूं तो देव दीपावली सभी स्थानों पर लोग मनाते हैं लेकिन काशी में इसका उत्सव किसी आलौकिक दृश्य से कम नहीं होता। काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

इस साल देव दीपावली 27 नवंबर को मनाई जाएगी। देव दीपावली का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही ज्योतिष में भी खासा महत्व है। यही कारण है कि देव दीपावली के दिन कुछ उपायों को करने के लिए ज्योतिष में कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन किये गए उपाय कभी विफल नहीं होते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें आटे के दिए जलाने से जुड़ा एक उपाय बताया जो बहुत लाभकारी है। 

देव दीपवाली का उपाय

peepal ke niche aate ka diya jalane ke labh

देव दीपवाली के दिन घर में 11 आटे के दीपक बनाएं और फिर उन दीपकों में घी भरें। घी के साथ लौंग, कपूर (किस बर्तन में जलाना चाहिए कपूर) और तेज पत्ते का छूरा करके डालें। फिर इसके बाद 11 आटे के दीयों को पीला के पेड़ के नीचे शाम के समय यानी कि संधाकाल के दौरान जलाएं। 

यह भी पढ़ें: Dev Diwali Kab Hai 2023: कब है देव दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और दीपदान का महत्व

साथ ही, पीपल के पेड़ की 11 परिक्रमा भी करें और घर आकर 11 मिट्टी के दीपक घर के मंदिर, मुख्य द्वार, रसोई, छत, बालकनी और तुलसी के पास भी जलाएं। ऐसा करने से घर की उन्नति होगी। घर की बरकत होगी और घर में शांति का वास बना रहेगा। 

peepal ke niche aate ka diya jalana

इसके अलावा, यह उपाय करने से और भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का वास स्थापित होगा। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगेगा और परिवार में आपसी प्रेम एवं सौहार्द बढ़ेगा। साथ ही, तंगी से भी छुटकारा मिल जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

देव दीपावली के दिन 11 आटे के दीये पीपल के पेड़ के नीचे जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होगी, घर का संकट नह्स्त हो जाएगा, सफलता में बाधा उत्पन्न करने वाले दोष मिट जायेंगे और विवाह जैसे शुभ कार्य निर्विघ्न संपन्न होने लगेंगे। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि किस पेड़ के नीचे देव दीपावली के दिन आटे के 11 दिए जलाने चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;