Dev Diwali 2023 Date And Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में दिवाली पर्व के समान ही देव दीपावली मनाई जाती है। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का पर्व आता है और देवों की कृपा अपने साथ लाता है। देव दीपावली दिवाली पर्व के ठीक 15 दिन बाद मनाई जाती है।
यूं तो देव दीपावली सभी स्थानों पर लोग मनाते हैं लेकिन काशी में इसका उत्सव किसी आलौकिक दृश्य से कम नहीं होता। काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करना है। दीपदान करने का खासा महत्व भी है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि देव दीपावली के दिन घरों दिवाली के समान ही दीपक जलाने चाहिए और साथ ही, गंगा घाट पर दीपदान करना चाहिए। ऐसे में आइये विस्तार से जानते हैं कि इस साल कब पड़ रही है देव दीपावली। साथ ही, जानेंगे क्या है इसका शुभ मुहूर्त एवं महत्व।
देव दीपावली तिथि का शुभारंभ 26 नवंबर, दिन रविवार (रविवार को न करें ये काम) को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर, दिन शुक्रवार (शुक्रवार के उपाय) को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर होगा।
यूं तो हिन्दू धर्म में कोई भी पर्व उदया तिथि के अनुसार मनाया जाता है ऐसे में यह पर्व 27 नवंबर को पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाएगा लेकिन देव दिवाली की पूजा प्रदोष काल में होती है जो 26 नवंबर के दिन पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
देव दिवाली का पूजा के लिए शुभ मुहूर्त यानी कि प्रदोष काल 26 नवंबर को शाम 5 बजकर 8 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम 7 बजकर 47 मिनट पर होगा। लगभग 2 घंटे की वधि में पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा।
इस शुभ मुहूर्त में पूजा के बाद 11, 21, 51 या 108 आटे के दीये बनाएं। फिर उनमें तेल या घी डालें और गंगा नदी के किनारे प्रज्वलित कर मां गंगा और भगवान शिव (भगवान शिव के प्रतीक) को अर्पित करें। ऐसा करने से शुभता का आगमन होगा।
यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2023 Kab Hai: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली मनाने का दोहरा महत्व है। पहला तो यह कि इस दिन शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था और दूसरा यह कि देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु समेत सबी देव जागते हैं और देव दिवाली के दिन देवों को प्रसन्न कर घर में पुनः आगमन के लिए न्योता दिया जाता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते है किका मनाई जाएगी इस साल देव दीपावली और क्या है इसका शुभ मुहूर्त एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।