राशि अनुसार शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, जीवन की सभी कठिनाइयां होंगी दूर

अगर आप अपनी राशि के अनुसार शुक्रवार के दिन कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाती हैं तो इससे आपके जीवन की कई कठिनाइयां आसानी से दूर हो जाती हैं। 

astro remedies on friday according to zodiac signs

हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता है और इसलिए अगर व्यक्ति दिन और अपनी राशि के अनुसार उपाय अपनाता है तो इससे उसके जीवन में खुशियां दस्तक देती हैं और सभी कठिनाइयां दूर होती हैं। जहां तक बात शुक्रवार के दिन की है तो यह दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति इस दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय अपनाता है और लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने की कोशिश करता है तो उसके जीवन में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। साथ ही साथ, इससे उसका जीवन अधिक सुखमय बनता है।

अधिकतर लोग इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनका पूजन करते हैं और व्रत रखते हैं। यकीनन इससे व्यक्ति को लाभ मिलता है। लेकिन अगर मां लक्ष्मी के उपाय करते हुए आप अपनी राशि का ध्यान रखें तो इससे आपको जल्दी व अधिकतर बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आचार्य विकास शास्त्री जी आपको बता रहे हैं कि आपको अपनी राशि के अनुसार शुक्रवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए-

मेष राशि

remedy for friday for all zodiac signs

मेष राशि के जातक शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को पान का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में धन और समृद्धि बनी रहती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शुक्रवार के दिन माता को खीर का भोग लगाएं। इससे माता की कृपा आप पर बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक माता पर कमलगट्टे चढ़ाएं और उन कमलगट्टों को अपने घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन-धान्य की वर्षा होगी। इसके अलावा, आप माता को कमल का फूल व बेसन से बनी वस्तुएं अवश्य चढ़ाएं।

astrology upay by expert

इसे भी पढ़ें: धन लाभ के लिए आजमाएं जायफल के उपाय

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक लक्ष्मी माता को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं और खीर में केसर अवश्य डालें। इसके अलावा, आप माता को बरफी का भोग भी लगा सकते हैं। इससे उनके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सुनहरे रंग की वस्तु अवश्य भेंट करें। इसके अलावा, आप तांबा या कास्य के लोटे में दूध भरकर उनके चरणों में अवश्य अर्पित करें। बाद में, उस दूध को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक शुक्रवार के दिन माता के मंदिर में कौड़ी अवश्य दान करें। आप मंदिर में 11 या 21 कौड़ी ले जाएं और फिर उनके चरणों में रखें (कौड़ी के उपाय)। फिर इन कौड़ियों को सफेद कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी में रखें। इससे उनके जीवन व काम में बरकत होती है। आप माता को बेसन से बनी बर्फी का भोग लगाएं। इससे माता से स्थिर धन का आशीर्वाद मिलता है।

तुला राशि

अगर आपकी राशि तुला है तो आप शुक्रवार के दिन माता को श्रृंगार अवश्य चढ़ाएं। इसके अलावा, इस दिन माता को कोई सफेद वस्तु अर्पित करें। आप उन्हें केसर युक्त दूध या दूध से बनी वस्तुओं का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को गुड़ से बनी वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए।

धनु राशि

honey remedy for friday

धनु राशि के जातक शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को शहद का भोग लगाएं। इससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक माता लक्ष्मी के मंदिर में झाड़ू एवं पोंछे का दान करें। इससे उनके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: चौराहे जुड़े ये 6 ज्योतिषीय उपाय आपको पहुंचाएंगे लाभ

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातक माता लक्ष्मी के मंदिर में छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराएं या फिर उन्हें मीठी वस्तुओं का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोग माता लक्ष्मी को बेसन के हलवे का भोग लगाएं। इससे उनका जीवन अधिक खुशहाल बनता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP