kartik purnima  what to do hindi

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

पचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है कार्तिक पूर्णिमा। कार्तिक पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष विधान है। 
Editorial
Updated:- 2023-11-24, 16:42 IST

Kartik Purnima Ke Niyam: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व माना जाता है। पूर्णिमा तिथि का संबंध मां लक्ष्मी और चंद्रमा से बताया गया है। पचांग के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है कार्तिक पूर्णिमा। 

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष विधान है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कार्तिक पूर्णिमाके दिन कुछ नियमों का पालन करना चाहिए तभी पूजा का फल मिलता है। 

शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ कामों को करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वहीं, कुछ कामों को करने से बचना भी चाहिए नहीं तो चंद्रमा का दुष्प्रभाव पड़ता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या नहीं?

kartik purnima  par kya na kare

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इस दिन नदी में स्नान से न सिर्फ नकारात्मकता (नकारात्मकता हटाने के उपाय) दूर होती है बल्कि बीमारियों से भी व्यक्ति का पीछे छूट जाता है। 

यह भो पढ़ें: Kartik Purnima 2023 Kab Hai: कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन का अभाव नहीं होता। 

kartik purnima  par kya kare

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ उनके स्तोत्र का पाठ भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में वास स्थापित होता है और कृपा बनी रहती है। 

यह भो पढ़ें: Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी राशि अनुसार जरूर करें इन चीजों का दान, होगा धन लाभ

कार्तिक पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। साथ ही, इस दिन किसी भी तरह का नशा आदि नहीं करना चाहिए। इससे पूजा में दोष लगता है। 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। अंधेरा करने से आती लक्ष्मी वापस लौट जाती हैं। साथ ही, इस दिन दूध या चांदी का दान नहीं करना चाहिए। इससे चंद्र दोष लगता है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन कामों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और किन कामों को करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

Image credit: shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;