(auspicious things from mathura vrindavan) मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर सभी मंदिरों में से एक माना जाता है। हर रोज बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। बता दें, बांके बिहारी के कई रहस्य हैं। मथुरा-वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के लिए ही जाना जाता है। यहां आने से मन कृष्णमय हो जाता है। यहां भक्त बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद श्री राधावल्लभ जी, श्री गोविंद देव जी के दर्शन करने जाते हैं। यहां कई भक्त रज को अपने शरीर में लगाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण का वास है। अब ऐसे में अगर आप मथुरा-वृंदावन जाते हैं, तो वहां से दो ऐसी चीजें हैं, जिसे घर लाने से व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि के साथ सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
ज्योतिषाचार्य के हिसाब से अगर आप जब भी मथुरा वृंदावन आएं, तो थोड़ी सी ब्रज की रज साथ लेकर आएं। इस रज को उस स्थान पर रखें। जहां आप अपने ठाकुर जी को स्थापित किए हैं। रोजाना स्नान करने के बाद रज को अपने माथे और थोड़ी सी मुंह में डालें। ऐसा करने से व्यक्ति को रोग दोष से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा कहा जाता है कि रज को माथे पर लगाने से व्यक्ति को कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं होता है। साथ ही राधारानी और श्रीकृष्ण की कृपा से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति भी होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रज की रज प्रसाद के रूप में माना जाता है। इसी मिट्टी में भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में कई लीलाएं की है।
मान्यताओं के अनुसार जिस प्रकार गंगा जल पवित्र है। उसी तरह वृंदावन से थोड़ा सा यमुना का जल घर अवश्य लेकर आना चाहिए। क्योंकि साक्षात भगवान श्रीकृष्ण ने इसी यमुना नदी में कई लीलाएं की है। ऐसा कहा जाता है कि इस जल को पीने से व्यक्ति को सभी रोगों से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - मथुरा-वृंदावन जाएं तो ब्रजभूमि के इन प्रसिद्ध मंदिरों का जरूर करें भ्रमण
वृंदावन से चंदन लेकर आना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि चंदन को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति ब्रज के चंदन को अने माथे पर लगाता है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती है और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही व्यक्ति के सभी काम मंगलमय होते हैं। इसलिए ब्रज के चंदन को माथे पर अवश्य लगाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Banke Bihari Ke Rahasya: श्री बांके बिहारी मंदिर के 5 सबसे बड़े रहस्य, चौथ आपने पहले कभी नहीं सुना होगा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।