Thu Feb 12, 2026 | Updated 07:29 AM IST
bhadrapada pradosh vrat  bhog not to offer on shivling

Bhadrapada Pradosh Vrat 2024: भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर शिव जी को भूल से भी न लगाएं इन चीजों का भोग

भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसे में जिन भी चीजों का भोग शनिदेव को लगाया जाता है या उनकी प्रिय मानी जाती हैं उन चीजों का भोग भगवान शिव को न लगाएं।&nbsp; &nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-28, 23:00 IST

भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत 31 अगस्त, दिन शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ शिवलिंग जलाभिषेक का भी विधान है। साथ ही, भगवान शिव को कई प्रकार का भोग भी लगाया जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका भोग इस भाद्रपद प्रदोष व्रत के दौरान नहीं लगाना चाहिए। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में विस्तार से।

भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को न लगाएं तिल का भोग 

what we should not offer to lord shiva on bhadrapada pradosh vrat

भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसे में जिन भी चीजों का भोग शनिदेव को लगाया जाता है या उनकी प्रिय मानी जाती हैं उन चीजों का भोग भगवान शिव को न लगाएं। कालेतिल शनिदेव को प्रिय हैं। ऐसे में इनका भोग शिव जी को न लगाएं। 

यह भी पढ़ें: Bhadrapad Pradosh Vrat 2024 Daan: भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन करें इन चीजों का दान, कार्यक्षेत्र में होगी तरक्की

भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को न लगाएं काली दाल का भोग 

काली दाल भगवान शिव को चढ़ाई जाती है। यहां तक कि शिवलिंग पूजा के दौरान भी काली दाल अर्पित होती है, लेकिन भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को काली दाल का भोग न लगाएं। हालांकि भगवान शिव का ध्यान कर उनके निमित्त काली दाल का दान करना बहुत ही शुभ सिद्ध होगा। 

यह भी पढ़ें: Bhadrapad Pradosh Vrat 2024 Kab Hai: भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत कब है, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को न लगाएं कलौंजी   

food should not be offered to lord shiva on bhadrapada pradosh vrat

भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव शंकर को कलौंजी भी अर्पित न करें। यहां तक कि अगर किसी भी खाने के व्यंजन में कलौंजी डाली है तो उस व्यंजन का भोग भगवान शिव को न लगाएं। इन तीन खाने की चीजों के अलावा अन्य कोई भी काले खाद्य पदार्थ का भोग लगाने से भी बचें। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को कौन सी चीजों का भोग लगाने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।    

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;