Thu Feb 12, 2026 | Updated 07:27 AM IST
Bhadrapad Pradosh vrat  what things should be donate for success in workplace

Bhadrapad Pradosh Vrat 2024 Daan: भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन करें इन चीजों का दान, कार्यक्षेत्र में होगी तरक्की

भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत मनोकामनाएं पूर्ति वाला माना गया है। इस दिन कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में दान करने के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-08-28, 11:37 IST

भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। वहीं प्रदोष व्रत के दिन पूजा निशिता काल में करना शुभ माना जाता है। व्रत के दिन भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ संकल्प लें। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। पूजा में शिवलिंग का अभिषेक दूध, जल, शहद आदि से किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति व्रत रखता है और भगवान शिव की पूजा करता है। उसकी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। अब ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

प्रदोष व्रत के दिन करें अन्न दान 

ANNA DAAN

प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों का दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत का समय व्यक्ति के सौभाग्यशाली माना जाता है। 

प्रदोष व्रत के दिन करें गुड़ का दान 

शास्त्रों के अनुसार, गुड़ का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। ऐसी मान्यता है कि गुड़ का दान करने से व्यक्ति के जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन शिव जी कृपा प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

प्रदोष व्रत के दिन करें तिल का दान 

ज्योतिष शास्त्र में तिल के दान करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। प्रदोष व्रत के दिन तिल का दान करने से व्यक्ति को शनिदोष से छुटकारा मिल जाता है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Bhadrapad Pradosh Vrat 2024 Kab Hai: भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत कब है, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

प्रदोष व्रत के दिन करें घी का दान 

ghee astro remedies for money

 घी को शिव जी का प्रिय भोग माना जाता है। मान्यता है कि घी का दान करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। घी को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे देवताओं को अर्पित करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। घी का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन-धान्य की वृद्धि होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;