Thu Feb 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST
image

Vijaya Ekadashi Upay 2026: कर्ज और पैसों की किल्लत होगी दूर, विजया एकादशी पर इन उपाय और नियमों से करें पूजा पूरी

विजया एकादशी की पूजा करने से आपके जीवन से कर्ज और पैसों की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप सही नियम और उपायों से पूजा को संपन्न करें, ताकि आपको इसका सही फल प्राप्त हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 18:48 IST

हिंदू धर्म में हर तिथि का एक अलग महत्व होता है। एकादशी तिथि भी बेहद खास होती है। इस बार 13 फरवरी को विजया एकादशी पड़ रही है। इसमें भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आपको कर्ज या पैसों से जुड़ी समस्याएं हैं, तो इसे दूर करने के लिए आप खास उपाय और नियमों से इस पूजा को पूरा कर सकती हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने इस तिथि से जुड़ी सभी जानकारी शेयर की है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

आर्थिक तंगी और कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय

  • अगर आप आर्थिक तंगी और कर्ज की समस्या से परेशान है, तो ऐसे में आप भगवान विष्णु को पीला रंग की वस्तुओं को अर्पित करें। जैसे पीले फूल और पीला केसर का तिलक। इससे आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।
  • कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शाम के समय तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करते हुए 11 परिक्रमा करें।
  • पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। कर्ज की समस्या से परेशान लोग एकादशी की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सात मुखी घी का दीपक जलाएं।
  • धन आगमन के लिए इस दिन जरूरतमंदों को चावल, दूध या चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ होता है। यह भी जरूर करें।

1 - 2026-02-11T135723.124

विजया एकादशी पूजा के नियम

  • विजया एकादशी का फल तभी मिलता है जब पूजा पूरी निष्ठा और नियमों के साथ की जाए। ऐसे में आप भी खास नियमों का ध्यान रखें।
  • इस व्रत में कलश स्थापना का बड़ा महत्व है। वेदी बनाकर उस पर सप्तधान्य रखें और स्वर्ण, चांदी या तांबे का कलश स्थापित करें।
  • एकादशी के दिन घर में चावल बनाना और खाना पूरी तरह वर्जित है। माना जाता है कि इस दिन चावल खाने से पुण्य का नाश होता है।
  • एकादशी की रात को सोएं नहीं, बल्कि भगवान विष्णु के भजनों और मंत्रों का जाप करें।

2 - 2026-02-11T135719.575

यह भी पढ़ें- February Festival List 2026: फरवरी में कब है महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज और आमलकी एकादशी? यहां जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

विजया एकादशी केवल उपवास नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि करना भी जरूरी होता है। यदि आप पूरी श्रद्धा के साथ इन उपायों को अपनाते हैं, तो श्री हरि की कृपा से आपके जीवन से पैसों की किल्लत को समाप्त कर देती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;