
हिंदू पंचांग के अनुसार, जब भी कोई तिथि या त्योहार आता है, तो पूजा भी उसी प्रकार से होती है। आपको बता दें कि सालभर में कुछ 24 एकादशी आती हैं। हर एक एकादशी का महत्व और आध्यात्मिक महत्व अलग होता है। फरवरी के महीने में फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। इसलिए ये तिथि बेहद खास होती हैं। कई सारे लोग इस दिन विधिवत तरीके से व्रत भी रखते हैं। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व।
विजया एकादशी 12 फरवरी यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू हो रही है और 13 फरवरी यानी शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म हो रही है। ऐसे में विजय एकादशी का व्रत 13 फरवरी को रखा जाएगा। आप भी इसी दिन व्रत को धारण कर सकती हैं और पूजा को पूरा कर सकती हैं। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।

| मुहूर्त | समय |
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 09 मिनज तक |
| अभिजित मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक |
| विजय मुहूर्त | 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 12 मिनट तक |
| सर्वार्थ सिद्धि | योग 7 बजे से 7 बजकर 48 मिनट तक |
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इनकी पूजा करना काफी फलदायी मानी जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि जैसे श्रीराम ने लंका पर विजय और रावण का संहार की कामना से समुद्र तट पर एकादशी किया था, जो उनके लिए लाभकारी साबित हुआ था। ऐसे ही आप भी जीवन की समस्याएं, सुख-शांति और समृद्धि के लिए इस व्रत को रखकर विजया प्राप्त कर सकती हैं। इससे आपके जीवन में नई शुरूआत होगी। बस आपको सही मुहूर्त और समय पर एकादशी की पूजा करनी होगी।

विजया एकादशी पर आप भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इसे रख सकती हैं। साथ ही सही मुहूर्त पर पूजा-अर्चना कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।