
भाद्रपद माह का पहला प्रदोष व्रत 31 अगस्त, दिन शनिवार को पड़ने वाला है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग जलाभिषेक का विशेष विधान है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजन के दौरान महादेव को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

कनेर का फूल घर में पारिवारिक शांति को बढ़ाने का कार्य करता है। ऐसे में भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत के दौरान भगवान शिव को कनेर का फूल चढ़ाने से घर का क्लेश दूर होता है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।
पारिजात का फूल शनिदेव को पीरी माना जाता है और शनिदेव भगवान शिव के परम भक्त हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव की वक्र दृष्टि और शनि दोष से बचने के लिए भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को पारिजात चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें: Bhadrapada Pradosh Vrat 2024: भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत पर शिव जी को भूल से भी न लगाएं इन चीजों का भोग

भगवान शिव को जितना प्रिय बेलपत्र माना जाता है उतना ही उन्हें बेल का फूल भी पसंद है। ऐसे में शिव जी की कृपा पाने के लिए भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन उन्हें बेल का फूल चढ़ाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर भाद्रपद माह के पहले प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कौन से फूल अर्पित करने चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।