image

Ashwin Month 2024: अश्विन माह में किन-किन स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए?

अश्विन माह को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें नवरात्रि, दशहरा और दीपावली प्रमुख हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-19, 14:52 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान सभी देवी-देवताओं की पूजा विधिवत रूप से करने की मान्यता है। अश्विन माह में पड़ वाले शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान देवी दुर्गा की पूजा नौ दिनों विधिवत रूप से की जाती है। अश्विन माह में दिवाली मनाई जाती है। इसी के साथ -साथ पितृपक्ष भी इसी माह में पड़ता है। इस दौरान पितरों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध करने की विशेष मान्यता है। अब ऐसे में अश्विन माह में किन-किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अश्विन माह में दक्षिण दिशा की तरफ जलाएं दीपक

diye-ki-bati-ka-pura-na-jalna-kya-sanket-deta-hai

अश्विन माह हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस महीने में कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, जिनमें से एक है दीपक जलाना। अश्विन माह में दक्षिण दिशा में दीपक जलाना बेहद शुभ और उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से व्यक्ति को पितृ का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही व्यक्ति को कभी अकाल मृत्यु का सामना नहीं करना पड़ता है। दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का निवारण होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

अश्विन माह में पीपल के पेड़ के पास जलाएं दीपक

पीपल का पेड़ हिंदू धर्म में एक पवित्र वृक्ष माना जाता है। इसे देवताओं का निवास माना जाता है। अश्विन माह में पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाने का विशेष महत्व है। पीपल के पेड़ को देवताओं का निवास माना जाता है। इस पेड़ के पास दीपक जलाने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाने से पितृ दोष का निवारण होता है। पीपल के पेड़ की पूजा करने से आर्थिक लाभ होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Ashwin Month 2024: कब से शुरू हो रहा है अश्विन माह? जानें नियम और महत्व

अश्विन माह में घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

ghar-ke-mukhya-dwar-pr-kaun-sa-diya-jalaye

अश्विन माह में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं। इस स्थान पर दीपक जलाने से व्यक्ति को सुख-संपन्नता का प्राप्ति होती है। इसके अलावा घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आपको बता दें, घर का मुख्य द्वार माता लक्ष्मी का प्रवेश भी होता है। इसलिए अपने घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही उनकी कृपा भी बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें - Ashwin Month 2024: अश्विन माह में किन चीजों को खरीदने से मिलता है देवी-देवताओं का आशीर्वाद?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;