हिन्दू पंचांग में सातवां महीना है अश्विन जिसे आश्वयुज के नाम से भी जाना जाता है। यह वर्षा ऋतु यानी कि सावन के बाद और शरद ऋतु की शुरुआत के समय आता है। इंग्लिश कैलंडर के मुताबिक चलें तो सितंबर और अक्टूबर के मध्य का समय। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब चंद्रमा वृषभ और मिथुन राशि के बीच में आते हैं तब अश्विन माह का शुभारंभ होता है।ज्योतिषाचार्य राधाकंत वत्सने हमें बताया कि शास्त्रों में अश्विन माह का गूढ़ आध्यात्मिक महत्व वर्णित है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस साल कब से शुरू हो रहा है अश्विन का महीना और कब होगा इसका समापन। इसके साथ ही जानेंगे अश्विन माह का महत्त्व और इस माह में पालन किये जाने वाले नियमों के बारे में विस्तार से।
अश्विन माह 2024 कब से शुरू है? (When Does Ashwin Month 2024 Start?)
- अश्विन माह आरंभ तिथि: 18 सितंबर, दिन बुधवार
- अश्विन माह समापन तिथि: 17 अक्टूबर, दिन गुरुवार
अश्विन माह 2024 का महत्व (What Is The Significance Of Ashwin Month 2024)
- अश्विन माह में कई बड़े त्यौहार और व्रत पड़ते हैं।
- इनमें नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा शामिल हैं।
- इसके अलावा, करवा चौथ का व्रत भी आता है।
- इस माह में हवन-अनुष्ठान करना बहुत शुभ मानते हैं।
- इस माह में यज्ञ आदि करने से अक्षय फल मिलता है।
अश्विन माह 2024 के नियम (What Are The Rules Of Ashwin Month 2024)
- अश्विन माह में तामसिक भोजन भूल से भी नहीं करना चाहिए।
- मान्यता है कि इस माह में दूध को मदिरा समान हो जाता है।
- इसलिए इस माह में दूध का सेवन भी कम ही करना चाहिए है।
- अश्विन माह में सूर्य के साथ-साथ चंद्रमा को भी अर्घ्य दिया जाता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि अश्विन माह चंद्रमा का महीना कहलाता है।
- इस माह में दान-धर्म, हवन-यज्ञ, अनुष्ठान ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अश्विन माह कब से शुरू हो रहा है, क्या है इस माह का महत्व और इससे जुड़े नियम। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों