हिंदू धर्म में पूरे साल में कुल चार नवरात्रि का पर्व आता है। हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का शुरुआत होने रहा है। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का आरंभ 06 जुलाई से होगी और वहीं नवरात्रि का समापन 15 जुलाई को होगा। शास्त्रों में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। बता दें, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा की 10 महाविद्याओं की आराधना विधिवत रूप से करने की परंपरा है। अगर आप किसी काम को सिद्ध करना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्रि बेहद शुभ माना जाता है। यह नवरात्रि तंत्र साधना के लिए उत्तम माना जाता है। अब ऐसे में गुप्त नवरात्रि के पूरे नौ दिन हवन करने का विशेष महत्व बताया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में आप हर दिन हवन कर सकते हैं। लेकिन विशेष रूप से दुर्गा अष्टमी या फिर महानवमी के दिन हवन किया जा सकता है। आप गुप्त नवरात्रि के दौरान सुबह हवन कर सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है।
हवन, जिसे अग्निहोत्र या यज्ञ भी कहा जाता है, एक प्राचीन हिंदू अनुष्ठान है जिसमें आग में विभिन्न प्रकार की सामग्री जलाई जाती है। यह माना जाता है कि हवन करने से ईश्वर को प्रसन्न किया जाता है और ग्रहों की शुद्धि होती है। हवन से पापों का नाश होता है और आत्मा शुद्ध होती है। हवन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हवन से ग्रहों की शुद्धि होती है और कुंडली में ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हवन से वास्तु दोषों का निवारण होता है और घर में सकारात्मक वातावरण बनता है। हवन से तनाव कम होता है और मन शांत होता है। हवन से एकाग्रता में वृद्धि होती है और स्मरण शक्ति मजबूत होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Ashadha Gupt Navratri 2024: कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और महत्व
गुप्त नवरात्रि में हवन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हवन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। साथ ही गुप्त नवरात्रि में नकारात्मक ऊर्जा का संचार अधिक मात्रा में होता है। इसलिए इस दौरान रोजाना हवन करना महत्वपूर्ण माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Ashadha Gupt Navratri 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान न करें ये गलतियां, पड़ सकता है बुरा प्रभाव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।