Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:44 AM IST
image

Aaj Ka Panchang 13 January 2026: मंगलवार का महा-संयोग! विशाखा नक्षत्र और शूल योग में करें हनुमान जी का उपाय, दूर होंगे सारे कष्ट; देखें आज का पंचांग

आज का पंचांग 13 जनवरी 2026, मंगलवार के शुभ संयोग और ज्योतिषीय गणनाओं का विवरण प्रस्तुत करता है। इस दिन विशाखा नक्षत्र और शूल योग का विशेष प्रभाव रहेगा। लेख में हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने और कष्टों को दूर करने के लिए एक छोटा उपाय बताया गया है। यह पंचांग दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है, जिससे आप अपने दिन की योजना बना सकें।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 16:31 IST

आज मंगलवार, 13 जनवरी 2026 का दिन शक्ति, ऊर्जा और संकल्प का दिन है। आज मंगलवार के साथ विशाखा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है। मंगलवार के स्वामी मंगल ग्रह हैं और विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति और अधिष्ठाता देवता इंद्राग्नि हैं। विशाखा नक्षत्र को उद्देश्य और महत्वाकांक्षा का नक्षत्र माना जाता है। यह संयोग उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो अपने करियर में किसी लक्ष्य को चाहते हैं या किसी कॉम्पीशन की तैयारी कर रहे हैं। आज शूल योग भी बन रहा है जो शाम तक प्रभावी रहेगा, ज्योतिष में शूल योग को थोड़ा कष्टकारी माना जाता है, इसमें किए गए कार्यों में बाधाएं या स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए आज का दिन धैर्य और हनुमान जी की शरण में रहने का है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर भूमि विवाद सुलझाने और कर्ज चुकाने के प्रयास सफल होते हैं। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और उपाय।

आज का पंचांग 12 जनवरी 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
 दशमी (दोपहर 03:20 बजे तक, तदुपरांत एकादशी)  विशाखा   मंगलवार    शूल  वणिज




आज सूर्य और चंद्रमा का समय 13 जनवरी 2026

प्रहर   समय
सूर्योदय सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगा।
सूर्यास्त शाम 05 बजकर 44 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय रात्रि 03 बजकर 03 मिनट पर होगा।
चंद्रास्त सुबह 01 बजकर 09 मिनट पर होगा।

 

 

आज का शुभ मुहूर्त और योग 13 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय सुबह 05 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक
विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 03 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
राहु काल दोपहर 03 बजकर 07 मिनट से 04 बजकर 29 मिनट तक
यमगंड सुबह 09 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 01 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से 01 बजकर 45 मिनट तक

मंगलवार को राहु काल दोपहर 3 बजे के बाद होता है। इस समय वाहन चलाने और वाद-विवाद से विशेष रूप से बचें, क्योंकि आज शूल योग भी है जो दुर्घटना या कष्ट का कारण बन सकता है। 


 
 
 
 

आज के खास दिन का महत्व

आज विशाखा नक्षत्र है, जिसे द्विशा दो शाखाओं वाला भी कहा जाता है। यह नक्षत्र जीवन में दो रास्तों के बीच सही चुनाव करने की समझ देता है। आज का दिन टारगेट ओरिएंटेड काम करने के लिए बेहतरीन है। चूंकि आज मंगलवार है और चंद्रमा शाम को मंगल की ही राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे इसलिए शाम का समय तंत्र-मंत्र, हनुमान उपासना और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बहुत शक्तिशाली रहेगा। वृश्चिक का चंद्रमा मन को गहरा और रिसर्च ओरिएंटेड बनाता है। शूल योग के कारण आज पेट दर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। आज किसी से तीखी बहस न करें, अन्यथा बात बहुत बढ़ सकती है।

मंगलवार और विशाखा नक्षत्र का संयोग

ज्योतिष शास्त्र में जब मंगलवार के दिन विशाखा नक्षत्र पड़ता है, तो यह एक अत्यंत शक्तिशाली और उग्र संयोग बनाता है। मंगलवार के स्वामी मंगल हैं जो साहस और पराक्रम के कारक हैं। वहीं, विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, लेकिन इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता इंद्राग्नि हैं। यह संयोग अग्नि और ज्ञान या शक्ति और लक्ष्य का मिलन है। इसे ज्योतिष में बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। यदि आप किसी कॉम्पिटिशन, कोर्ट केस या बहस में जीतना चाहते हैं, तो यह संयोग आपको विजय दिलाता है। मंगल आपको लड़ने की शक्ति देता है और विशाखा आपको लक्ष्य तक पहुंचाता है। विशाखा के स्वामी गुरु हैं, इसलिए यह दिन मैनेजमेंट, लीडरशिप और बड़े निर्णय लेने के लिए बहुत शुभ है।

आज का विशेष उपाय

  • आज के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाने से मंगल दोष और कर्ज की समस्या दूर होती है।
  • यदि आप कर्ज से परेशान हैं, तो आज दोपहर या शाम के समय ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
  • आज बंदरों को या गाय को गुड़ और भीगे हुए चने खिलाएं। इससे दुर्भाग्य दूर होता है।
  • आज भगवान शिव को जल चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय का जाप करें और महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें ताकि शूल योग का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर न पड़े।

इसे भी पढ़ें- 

हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;