aaj ka choghadiya 02 february 2026

Aaj Ka Choghadiya 02 February 2026: फाल्गुन मास के पहले सोमवार करें ये काम, जानें चौघड़िया मुहूर्त और धन प्राप्ति के उपाय

आज 02 फरवरी 2026, सोमवार को फाल्गुन मास का आरंभ हो रहा है। आश्लेषा नक्षत्र और आयुष्मान योग के प्रभाव से यह दिन शिव पूजा, नाग पूजा और शत्रुओं पर विजय के लिए श्रेष्ठ है, पर नए कार्यों से बचें। चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार, अमृत और शुभ चौघड़िया में पूजा-पाठ करें, जबकि काल और रोग चौघड़िया में सावधानी बरतें। यह दिन धन की कमी दूर करने के विशेष उपायों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 07:30 IST

02 फरवरी 2026 आज सोमवार है और हिंदी पंचांग के अनुसार आज से फाल्गुन मास का आरम्भ हो रहा है। आज कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आश्लेषा नक्षत्र को ज्योतिष में  गंडमूल नक्षत्र माना जाता है। इसके स्वामी बुध हैं और देवता सर्प हैं। यह नक्षत्र तीक्ष्ण और रहस्यमयी होता है। इसलिए आज का दिन किसी नए कार्य  जैसे विवाह, सगाई  के लिए वर्जित माना जाता है, लेकिन शत्रुओं पर विजय पाने, पुरानी चीजों को त्यागने और भगवान शिव की पूजा के लिए यह अत्यंत शक्तिशाली है। साथ ही आज आयुष्मान योग बन रहा है, जो लंबी आयु और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। सोमवार और आश्लेषा का संयोग शिव पूजा, विशेषकर 'नाग पूजा' या  कालसर्प दोष की शांति के लिए श्रेष्ठ है।

आज के दिन का आध्यात्मिक महत्व

आज से फाल्गुन का महीना शुरू हो रहा है, जो भगवान कृष्ण और शिव दोनों को प्रिय है। सोमवार को आश्लेषा नक्षत्र होने से आज शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर चढ़ाना और ॐ नमः शिवाय का जाप करना विषैले प्रभावों को दूर करता है। आश्लेषा नक्षत्र एम्ब्रॉस का प्रतीक है, लेकिन यह जकड़न भी पैदा कर सकता है, इसलिए आज किसी सेे इमोसनली बहुत अधिक न उलझें।

दिन का चौघड़िया – 02 फरवरी 2026 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

आज सोमवार है, इसलिए दिन की शुरुआत अमृत चौघड़िया से हो रही है।

  • सोमवार की सुबह अमृत चौघड़िया से शुरू होना बहुत शुभ है, लेकिन आश्लेषा गंडमूल नक्षत्र के कारण इस समय कोई नया बिजनेस शुरू न करें। यह समय केवल शिव पूजा, रुद्राभिषेक और स्वास्थ्य लाभ के लिए दवा शुरू करने के लिए उत्तम है।
  • काल चौघड़िया सोमवार को सुबह राहुकाल रहता है। यहाँ काल चौघड़िया भी है। यह समय शुभ कार्यों के लिए पूरी तरह वर्जित है। इस समय यात्रा न करें।
  • शुभ चौघड़िया यह समय अच्छा है। फाल्गुन मास के पहले दिन की पूजा, दान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए यह समय चुनें। आयुष्मान योग का लाभ मिलेगा।
  • रोग चौघड़िया इस समय स्वास्थ्य नरम रह सकता है। आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से मानसिक चिंता या पेट संबंधी विकार हो सकते हैं।
  • उद्वेग चौघड़िया इस समय पर मन अशांत रहेगा। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। इस समय किसी से पैसा उधार न लें।
  • चल चौघड़िया चौघड़िया इस समय पर स्थिति सामान्य होगी। यदि यात्रा करनी ही पड़े, तो इस समय करें।
  • लाभ चौघड़िया व्यापारिक लाभ के लिए यह समय अच्छा है। यदि आप कोई पुरानी प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं या किसी पुराने विवाद को निपटाना चाहते हैं, तो आश्लेषा नक्षत्र इस समय मदद करेगा।
  • अमृत चौघड़िया दिन का समापन अमृत चौघड़िया से होगा। शाम की पूजा और मानसिक शांति के लिए यह समय श्रेष्ठ है।

यह भी पढ़ें- Shukra Pradosh Ke Upay: शुक्र प्रदोष पर जरूर करें ये उपाय, धन की कमी हो जाएगी दूर

choghadiya 02 feb 2026

दिन के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम समय
अमृत 06:53 बजे से 08:14 बजे तक
काल 08:14 बजे से 09:35 बजे तक
शुभ 09:35 बजे से 10:56 बजे तक 
रोग 10:56 बजे से 12:17 बजे तक
उद्वेग 12:17 बजे से 01:38 बजे तक
चल 01:38 बजे से 02:59 बजे तक
लाभ 02:59 बजे से 04:20 बजे तक
अमृत 04:20 बजे से 05:41 बजे तक

रात का चौघड़िया-(सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

फाल्गुन मास की पहली रात और आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव तांत्रिक और शिव साधकों के लिए महत्वपूर्ण है।

  • चल चौघड़िया सूर्यास्त के बाद यह समय सामान्य है। घर के मंदिर में दीपक जलाएं। जप आदि कर सकते है।
  • रोग चौघड़िया इस समय भोजन हल्का लें। आश्लेषा नक्षत्र में विषाक्त भोजन का डर रहता है, इसलिए बाहर का खाना अवॉइड करें।
  • काल चौघड़िया यह समय नेगेटिव एनर्जी का है। वाद-विवाद से बचें और घर पर ही रहें।
  • लाभ चौघड़िया ये निशिता काल का समय है यह समय बहुत शक्तिशाली है। आश्लेषा नक्षत्र में शिव जी के 'महामृत्युंजय मंत्र' का जाप इस समय करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है।
  • उद्वेग चौघड़िया मानिसक भ्रम की स्तिथि पैदा करने वाला ते समय है मन में बुरे सपने या भय आ सकता है।
  • शुभ चौघड़िया ये समय देर रात का यह समय शांतिपूर्ण है। ध्यान और योग के लिए बहुत उत्तम है।
  • अमृत चौघड़िया ये समय ब्रह्म मुहूर्त का है यह समय अत्यंत शुभ है। अगले दिन की पॉजिटिव शुरुआत और ध्यान साधना के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है।
  • चल चौघड़िया ये समय यात्रा पढाई , और सुबह की दिनचर्या के लिए सामान्य समय है।

aaj ka choghadiya 02 february

रात के चौघड़िया समय

मुहूर्त का नाम समय
चल 05:41 बजे से 07:20 बजे तक
रोग 07:20 बजे से 08:59 बजे तक
काल 08:59 बजे से 10:38 बजे तक
लाभ 10:38 बजे से 12:17 बजे तक
उद्वेग 12:17 बजे से 01:56 बजे तक
शुभ 01:56 बजे से 03:35 बजे तक
अमृत 03:35 बजे से 05:14 बजे तक
चल 05:14 बजे से 06:53 बजे तक

 

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे जरूर  शेयर करें। ऐसी ही दैनिक चौघड़िया और ज्योतिष से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें HeiZindagi से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;