Kumbh Mela Sangam: इस वर्ष महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक किया जा रहा है। ऐसे में महाकुंभ स्नान के लिए न केवल लोग दूर-दराज गांव शहर से बल्कि विदेश से भी आ रहे हैं। मान्यता है कि इससे व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं और उसे पुण्य मिलता है। ऐसे में स्नान के लिए कई बार लोग नदी के किनारे बने घाट तो वहीं कुछ लोग तीन नदियों के मिलने वाले स्थान यानी संगम में जाकर स्नान करते और गंगाजल लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि संगम से जल नहीं लाना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों है। आइए जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि संगम से क्यों नहीं लाना चाहिए गंगाजल।
12 पूर्ण कुंभ के बाद महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। यह पर्व इस वर्ष प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में लोग संगम की रेती पर आ रहे हैं। संगम तीन नदियों गंगा यमुना और सरस्वती का समागम स्थल है। ऐसे में लोग यहां स्नान करने के साथ गंगाजल लेकर आते हैं। हिंदू धर्म में गंगाजल को बेहद ही पवित्र माना जाता है। इसका उपयोग पूजा, तर्पण, हवन और श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्यों में किया जाता है। गंगा को मां और जीवनदायिनी का दर्जा दिया गया है। जल के छिड़काव मात्र से पूरा घर पवित्र हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या गंगाजल की तरह घर में ला सकते हैं यमुना जल?
पूजा-पाठ में गंगाजल यानी मां गंगा नदी के जल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में गंगा नदी से जल लाने के लिए कहा जाता है। लेकिन अगर आप संगम जहां पर तीनों नदियां मिलती हैं वहां से जल लाती हैं, तो इसका अर्थ यह है कि आप यमुना गंगा सरस्वती का जल अपने घर ला रही हैं। ऐसे में अगर आप गंगाजल संगम से ला रही हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। अगर आप वहां से जल लाना चाह रही हैं, तो आगे घाट से जल लेकर लाएं। इसके लिए वहां पर मौजूद किसी जानकर से गंगा नदी के बारे में पूछे।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों वाराणसी का गंगाजल घर नहीं लाना चाहिए?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Personal Image, Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।