हिन्दू धर्म शास्त्रों में गंगाजल को न सिर्फ पवित्र माना गया है बल्कि इसके कई प्रकार से औषधीय गुणों से भरपूर भी कहा जाता है। जहां एक ओर गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को उसके पापों से छुटकारा मिल जाता है। वहीं, घर में गंगाजल रखने से भी कई लाभ प्राप्त होते हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जिनके घर में गंगाजल नहीं होता है। ऐसे में लोग घर में यमुना जल लाकर रख लेते हैं क्योंकि यमुना जल प्राप्त करना गंगाजल से सरल है। मगर ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर में यमुना जल रखना कितना सही है और क्या है इससे जुड़ा ज्योतिषीय एवं धार्मिक तर्क। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
गंगा की तरह ही कई और नदियां भी हैं जिन्हें पूजनीय माना जाता है। इन्हीं में से एक है यमुना। मथुरा-वृंदावन के अलावा और जिन-जिन शहरों से होकर यमुना बहती है उन स्थानों पर मौजूद घाटों पर गंगा आरती की तरह ही यमुना आरती का विधान है।
यह भी पढ़ें: घर में पालतू जानवर का मरना नहीं है कोई सामान्य घटना, जानें इसके पीछे के ज्योतिषीय संकेत
इसके बाद भी शास्त्रों एमिन यमुना जल को घर पर लाना अशुभ माना जाता है। इसके पीछे का पहला कारण तो यह है कि यमुना मैय्या को श्री कृष्ण की पटरानी माना जाता है। यमुना मैय्या को श्री कृष्ण से यह वरदान प्राप्त है कि वह हमेशा कृष्ण चरणों में रहेंगी।
इसी कारण से यमुना जल को घर में रखना वर्जित माना गया है। श्री कृष्ण के धाम या उनके चरणों के अलावा, यमुना कहीं किसी भी स्थान पर रुकती नहीं है। इसके अलावा, एक कारण यह भी है यमुना में यम का वास होता है। यमराज यमुना मैय्या के भाई हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी सिग्नेचर के नीचे खींचते हैं लाइन? जानें कितना सही या गलत है ऐसा करना
ऐसे में यमुना के जल में यम का भी भाग माना गया है। यमुना जल को घर में रखना यम को अपने घर में स्थान देने जैसा माना गया है। यही वजह है कि घर में यमुना जल लाना अशुभ माना गया है। हालांकि यमुना स्नान करने से यमराज कभी उस व्यक्ति को परेशान नहीं करते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर में गंगाजल की तरह ही यमुना लाना सही है या गलत और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi, wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।