गंगाजल ऐसे करें इस्तेमाल, घर की इन 7 समस्याओं का होगा नाश


Pragati Pandey
07-01-2025, 19:00 IST
gbsfwqac.top

    हिंदू धर्म में गंगा नदी और जल का विशेष महत्व होता है। घर की पूजा में रोजाना गंगा जल का इस्तेमाल जरूर होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि गंगाजल के इस्तेमाल से आप घर की किन 4 समस्याओं से निजात पा सकती हैं? इस बारे में हमें Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी ने जानकारी शेयर की है।

कलह को दूर करने के लिए गंगाजल का इस्तेमाल

    घर में अक्सर खाने के स्वाद को लेकर कलह हो जाता है। ऐसे में ऐसे कलहों से बचने के लिए आप अपने किचन में गंगाजल को छिपाकर रख सकती हैं। ऐसा करने से आपके घर में कलह होना बंद हो जाएंगे।

बीमारियों को दूर करने में गंगाजल का प्रयोग

    अगर आपके घर के लोग अक्सर बीमारियों से परेशान रहते हैं, तो आप रोजाना ऐसे लोगों को गंगाजल का सेवन कराएं। गंगाजल के सेवन से बीमारियों का नाश होता है।

गंगाजल से डरावने सपनों का अंत कैसे करें?

    घर के कुछ लोग ऐसे जरूर होते हैं, जिन्हें सोते समय डरावने सपने आते हैं। ऐसे में सोने से पहले उनके बिस्तर पर गंगाजल के बूंदों का छिड़काव करें। ऐसा करने से बुरे सपने नहीं आते हैं।

नौकरी के लिए गंगाजल का उपाय

    अगर किसी व्यक्ति को नौकरी मिलने में समस्या हो रही है, तो वह गंगाजल से उपाय कर सकता है। कांसे के घड़े में गंगाजल भरकर भगवान शंकर का रोजाना अभिषेक करने से नौकरी की समस्या खत्म हो जाती है।

घर की समस्याओं के अंत के लिए गंगाजल

    अगर आपके घर में बार-बार समस्याएं आती है, तो आपको अपने घर में गंगाजल को जरूर रखें। इसके साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव भी जरूर करें।

गंगाजल ईशान कोण में क्यों रखें?

    गंगाजल को घर में ईशान कोण में ही रखें। ईशान कोण में देवी-देवताओ का वास होता है। ऐसे में इस जगह गंगाजल रखने से घर में आने वाली बाधाओं का नाश होता है।

तिजोरी में गंगाजल छिड़कने के फायदे

    अगर आपके घर में बार-बार आर्थिक स्थिति खराब होती है, तो घर की मेन तिजोरी में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें। ऐसा करने से धन की समस्या दूर होती है।

    गंगाजल के इन उपायों को अपनाया जा सकता है। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com जुड़े रहें।

Image Credit : freepik, herzindagi.com