Thu Apr 2, 2026 | Updated 06:25 AM IST HZ Awards 2026
hanuman jayanti wishes quotes shayari images for whatsapp instagram status

Hanuman Jayanti Quotes & Wishes 2026: बजरंगबली की कृपा से महकेगा आपका जीवन, हनुमान जयंती पर अपनों को शेयर करें ये शुभकामनाएं संदेश

Hanuman Jayanti Quotes in Hindi: हनुमान जी को ‘संकटमोचन’ कहा जाता है, यानी वे अपने भक्तों के सभी दुख और संकट दूर करते हैं। इसलिए, उनके भक्तों के लिए यह दिन सबसे खास होता है। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व मनाय जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 05:03 IST

हनुमान जयंती पर बजरंगबली के भक्त सुबह-सुबह सबसे पहले स्नाने के बाद मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। मंदिरों में इस दिन खास सजावट होती है। सुबह से ही भक्त लाइन लगाकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इस दिन भक्त हनुमान जी के चरणों में फूल, चोला, सिंदूर और प्रसाद अर्पित करते हैं। भक्त मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद इसे घर लेकर आते हैं और अपनों को बांटते हैं। इस दिन भक्त ही हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करते हैं, हालांकि कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें ऑफिस और घर के काम के चलते मंदिर जाने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे लोग हनुमान जयंती पर्व मनाने और भगवान के आर्शीवाद अपनों पर बने रहे, इसके लिए अपनों को विशेज और कोट्स के जरिए शुभकामानएं भेजते हैं। भक्त मानते हैं कि शायरी और कोट्स स्टेटस में लगाने और अपनों को भेजने से, उन्हें भी भगवान की तस्वीर देखने से आर्शीवाद मिल जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके और आपके परिवार के लिए खास हनुमान जयंती के संदेश लेकर आए हैं।

हनुमान जयंती कोट्स (Hanuman Jayanti Quotes 2026)

1- दुख-दर्द सब दूर हो जाएं।
बजरंगबली की कृपा से
आपके जीवन में खुशियों की बहार हो,
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

Hanuman Jayanti wishes

2- वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर।
लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहे।
हैप्पी हनुमान जयंती!

3- आपके जीवन में भी उनका आशीर्वाद बना रहे।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!
जहां-जहां राम का नाम है,
वहां-वहां हनुमान जी का वास है।

4- बजरंगबली का हाथ हो,
जीवन में खुशियों की बरसात हो।
हर पल आपके साथ हो,
हनुमान जयंती मुबारक!

5- जिनके तन में है बल अपार,
जिनके मन में है श्रीराम,
वो हैं हमारे बजरंगबली,
जो करते हर संकट पार।
हैप्पी हनुमान जयंती!

हनुमान जयंती विशेज (Hanuman Jayanti Wishes 2026)

इसे भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Upay 2026: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली करेंगे हर मनोकामना पूरी

Hanuman Jayanti quotes

6- ना भय है अंधियारे का,
ना डर है किसी तूफान का,
साथ जो है बजरंगबली का,
तो क्या डर जमाने का।

7- जो लेता है सच्चे दिल से पुकार,
संकटमोचन नाम तिहारो,
बजरंगबली आते हैं दौड़े,
कर देते हर कष्ट पार।

8- वहां हनुमान का डेरा है,
जहां राम का नाम गूंजता है,
जो झुक जाए इनके चरणों में,
उसका हर संकट टेरा है।

9- हाथ में गदा और सीना धीर,
लाल रंग में रंगे हैं वीर,
बजरंगबली की कृपा से,
मिट जाए हर एक पीर।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

10- भक्ति में जिनकी शक्ति है,
शक्ति में जिनकी भक्ति है,
वो हैं महाबली हनुमान,
जिनकी महिमा अनंत है।

हनुमान जयंती मैसेज (Hanuman Jayanti Message 2026)

Happy Hanuman Jayanti messages

11- जब-जब जीवन में आए अंधेरा,
संकटमोचन बनें सवेरा,
एक बार जो पुकारे दिल से,
कट जाए हर दुख का फेरा।

12- जिस पर हो संकटमोचन की छाया,
उसने हर दुख को दूर भगाया,
नाम जपो बस सच्चे मन से,
हर संकट खुद ही मिटाया।
हनुमान जयंती की शुभकामनाएं!

13- भक्तों के दुख हरने वाले,
संकटमोचन हैं रखवाले,
जो भी आया इनके द्वारे,
खुशियों से भर गए उसके भंडारे।

हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं (Hanuman Jayanti ki Hardik Shubhkamnaye)

14- पवनपुत्र, बल के भंडार,
तुमसे ही मिलता है उद्धार,
राम नाम की ज्योति जलाकर,
करते हो जीवन साकार।

इसे भी पढ़ें- Hanuman Jayanti Wishes & Message 2026: 'संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा'... इन कोट्स और विशेज के जरिए अपनों को भेजें हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

Hanuman Jayanti wishes images

15- हे बजरंगी, सुन लो पुकार,
कर दो जीवन मेरा साकार,
संकट हर लो, दुख दूर करो,
भर दो खुशियों से हर द्वार।

16- जहां कहीं भी भक्त पुकारे,
तुम दौड़े आते बनकर तारे,
भक्ति में तेरी शक्ति ऐसी,
कट जाएं दुख के अंधियारे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।