हिन्दू धर्म में सभी देवी-देवताओं को पूजनीय माना गया है। प्रत्येक देवी-देवता की पूजा के लिए साप्ताहिक दिन भी निर्धारित किये गए हैं। शास्त्रों में यह भी वर्णित है कि घर में किस विधि के साथ देवी-देवताओं को स्थापित कर उनकी आराधना करनी चाहिए। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हिन्दू धर्म में कुछ ऐसे देवता भी हैं जिनकी पूजा करना वर्जित माना गया है। इन देवताओं की न तो प्रतिमा घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है और न ही इनकी पूजा का प्रावधान सनातन परंपरा में उल्लेखित है। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण।
शास्त्रों के अनुसार, इंद्र किसी देवता का नाम नहीं है बल्कि इंद्र एक उपाधि है जो देवताओं के राजा को मिलती है। जब भी किसी देवता को उसकी कार्यक्षमता के अनुसार राजा चुना जाता है तब उसे इंद्र कहा जाता है। इंद्र अर्थात देवताओं पर शासन करने वाला। इंद्र के पद पर बैठने वाले देवता समय-समय पर बदलते रहते हैं, जैसे किसी राज्य का राजा बदलता रहता है ठीक वैसे ही। इसी कारण से इंद्र की पूजा नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: घर में होने लगें ये घटनाएं तो समझ लें आपसे प्रसन्न हैं मां लक्ष्मी
ब्रह्मदेव से जुड़ी पौराणिक कथा यह कहती है कि एक बार ब्रह्मा ने यज्ञ के दौरान माता सरस्वती की प्रतीक्षा न करते हुए पत्नी के स्थान पर किसी और को बैठा लिया था, जिसके बाद माता सरस्वती ने ब्रह्म को सृष्टि में न पूजे जाने का श्राप दिया था। हालांकि इसके अलावा, एक कथा यह भी है जब भगवान शिव ने ब्रह्म देव के अहंकार के कारण उनका पांचवा शीश काटा था, तब उसी समय शिव जी ने ब्रह्मा को अपूजनीय का श्राप दिया था।
यह भी पढ़ें: कपड़ो में लाल मिर्च रखने से क्या होता है?
यमराज की पूजा के पीछे कोई पौराणिक कथा नहीं है बल्कि शास्त्रों में एक तर्क मिलता है। शास्त्र कहते हैं कि जब किसी देवता की पूजा की जाती है तब उस देवता के दर्शन होते हैं या उस देवता की हमें हमारे आसपास होने और उसकी कृपा मिलने की अनुभूति होती है। चूंकि यमराज मृत्यु के देवता हैं ऐसे में अगर उनकी पूजा की जाए तो वह भक्ति के बदले मृत्यु ही दे सकते हैं क्योंकि उनके आधीन वही है। इसलिए यमराज की पूजा वर्जित है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हिन्दू धर्म में किन देवताओं की पूजा करने पर मनाही है और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।