Tue Mar 3, 2026 | Updated 09:03 AM IST
Which plant is used in Holika Dahan

Holika Dahan 2025: होलिका दहन में कमल गट्टा डालने से क्या होता है? पंडित जी से जानें

Holika Dahan 2025 Upay: हिंदू धर्म में होलिका दहन को बेहद ही खास माना जाता है। होलिका दहन की कुछ चीजों को विसर्जित करने से नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा और घर में सुख-समृद्धि आती है। पंडित जी से जानते हैं कि होलिका आग में कमल गट्टा डालने से क्या होता है?
Editorial
Updated:- 2025-03-13, 07:30 IST

Holika Dahan Rituals: होलिका दहन होली पर्व की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह विशेष पर्व होली से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। इस साल,होलिका दहन का पर्व 13 मार्च, 2025 को पूरे देश में मनाया जाएगा। यह दिन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है इस दिन होलिका दहन की आग की कुछ चीजों को डालने से कई लाभ मिलते हैं। साथ ही विधिवत रूप से जो लोग इस दिन पूजा-अर्चना करते हैं, तो उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस दिन अगर आप होलिका दहन में कमल गट्टा डालते हैं, तो आपका जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चलिए आचार्य उदित नारायण से जानते हैं कि कमल गट्टा डालने से क्या होता है।

होलिका दहन में क्या डालना चाहिए कमल गट्टा?

holi dahan offered kamal gatta significance

होलिका दहन में कमल गट्टा डालने का विशेष महत्व है। कमल गट्टा, जिसे आमतौर पर कमल के बीज या कमल पत्र के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष रूप से किया जाता है। पंडित जी से इसे लेकर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कमल गट्टा डालने से कई लाभ होते हैं-

पाप नाश और शुद्धता का प्रतीक

होलिका दहन के दिन कमल गट्टा डालने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसका मन शुद्ध होता है। इसे लेकर यह मान्यता है कि जब कमल गट्टा होलिका दहन की आग में जलता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा और पापों को नष्ट कर देता है और व्यक्ति को मानसिक और आत्मिक शांति मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Holika Dahan Puja Samagri 2025: होलिका दहन पूजा के लिए क्या-क्या सामग्री लगेगी? यहां जान लें विस्तार से

भगवान विष्णु की कृपा

कमल गट्टा का संबंध भगवान विष्णु से है, क्योंकि कमल उनके आशीर्वाद का प्रतीक है। इसे होलिका दहन में डालने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। यह विशेष रूप से उन्नति और वैभव में वृद्धि करने के लिए माना जाता है। इसके अलावा होलिका दहन के समय जब लोग कमल गट्टा डालते हैं, तो यह उनके द्वारा की गई प्रार्थनाओं और दुआओं को स्वीकार करने का एक माध्यम माना जाता है। इसके द्वारा व्यक्ति अपनी इच्छाओं और समस्याओं से मुक्ति पाता है और उसे जीवन में सफलता मिलती है।

More For You

नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

What to put in Holika Dahan as per astrology

कमल गट्टा डालने से वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने का भी विश्वास है। यह माना जाता है कि होलिका दहन की अग्नि में कमल गट्टा डालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर के सभी सदस्य मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। कमल गट्टा डालने से यह भी संकेत मिलता है कि व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है।

इसे भी पढ़ें- Holika Dahan Astro Tips 2025: होलिका दहन की राख क्या घर ले जा सकते हैं? जानें नियम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Herzindagi, Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;